फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   protest for house

आशियाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 29 Jan 2014 11:30 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 29 Jan 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
protest for house

बेघर, गरीब, अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति झुग्गी झोपड़ी विकास मंच के आह्वान पर दो हजार से अधिक लोगों ने बुधवार को आशियानों की मांग को लेकर सेक्टर-14 स्थित हुडा कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर 20 दिन के भीतर आवंटन की प्रक्रिया शुरू नहीं होती तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन


इस मौके पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता खजान सिंह ने कहा कि सेक्टर-47 में गरीबों के लिए फ्लैट्स बनाए गए थे। इनमें 1160 फ्लैट्स दो साल से बनकर तैयार हैं, लेकिन अभी तक इनका आवंटन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


हुडा और जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण शहर को स्लम फ्री बनाने का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 20 दिन में गरीबों को फ्लैट्स का आवंटन नहीं किया जाता तो आमरण अनशन किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने हुडा प्रशासक पीसी मीणा को राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लीगल एवं मानवाधिकार विभाग के चेयरमैन कृष्णबीर सिंह चौहान, कमल पहलवान, रमेश वर्मा, थान सिंह पहलवान, जयसिंह हुड्डा, उदयबीर पहलवान, देव सिंह ठाकरान, भरत सिंह, दलीप सिंह ठाकरान, रविकांत सहरावत, योगेश शर्मा, नरेश वशिष्ठ, प्रेम सिंह सहरावत और विष्णु खन्ना ने भी प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed