फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Protest against E tendering in Rohtak Continues

Haryana: ई टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने रोहतक BDPO दफ्तर को लगाया ताला, पुलिस ने कटर से कटवाया

Thu, 19 Jan 2023 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 01:15 PM IST
सार

प्रदेश भर के सरपंच ई-टेंडरिंग के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहतक के पांच ब्लॉक रोहतक, महम, सांपला, कलानौर व लाखनमाजरा में भी सरपंच धरने पर बैठे है।

विज्ञापन
Protest against E tendering in Rohtak Continues
रोहतक में बीडीपीओ कार्यालय में लगी जंजीर को पुलिस ने काटा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ई-टेंडरिंग को लेकर पुलिस व रोहतक ब्लॉक के सरपंच लगातार चौथे दिन आमने-सामने रहे। सरपंचों ने पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से आने से पहले बीडीपीओ कार्यालय के गेट पर जंजीर बांधकर ताला जड़ दिया था। पुलिस ने आते ही अंदर की तरफ से जंजीर को कटर से काट दिया गया। गेट के बाहर धरने पर बैठे सरपंचों ने भी इसका विरोध नहीं किया। सामान्य दिनों की तरह कार्यालय में कर्मचारियों ने कामकाज किया।
विज्ञापन


प्रदेश भर के सरपंच ई-टेंडरिंग के विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहतक के पांच ब्लॉक रोहतक, महम, सांपला, कलानौर व लाखनमाजरा में भी सरपंच धरने पर बैठे है। रोहतक को छोड़कर चारों ब्लॉक में तीन दिन से बीडीपीओ कार्यालय पर ताला हुआ है, लेकिन रोहतक ब्लॉक में पुलिस व प्रशासन की मुस्तैदी से सरपंच कार्यालय पर ताला जड़ने में कामयाब नहीं हो सके हैं। तीन दिन से सरपंच बार-बार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ताला नहीं लगाने दे रही है। सरपंच तीन दिन से आमने-सामने हो रहे हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह धरना शुरू होने से पहले ही कार्यालय पर जंजीर बांधकर ताला लगा दिया गया। साथ ही सरपंच धरने पर बैठ गए। इसी बीच हर रोज की तरह ड्यूटी पर तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह व ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बंसीलाल मौके पर पहुंचे। अंदर के रास्ते से आकर झांकी से बंधी जंजीर को कटवा दिया गया। सरपंचों ने इसका विरोध नहीं किया और शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed