{"_id":"03f89e0e2180fe24032eb1b01fe702df","slug":"pregnant-sold-by-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती को मिले इतने दर्द, रूह कांप जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती को मिले इतने दर्द, रूह कांप जाए
बहादुरगढ़/ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2013 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती महिला को ट्रेन में बैठाकर पति फरार हो गया। महिला की प्रसव पीड़ा तेज होने पर बोगी में बैठी अन्य महिला यात्रियों ने उसे संभाला और रेलवे स्टेशन पर उतारकर जीआरपी को सूचना दी।
महिला को एंबुलेंस बुलाकर शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हिसार निवासी गर्भवती महिला ने बताया कि उसका पति महेंद्र रविवार को दिल्ली की ओर जाने वाली किसान एक्सप्रेक्स में उसे बैठाकर फरार हो गया। महिला ने आरोप लगाया कि महेंद्र उसे जनवरी माह में अपने साथ लेकर आया था।
उसके बाद उसे दो माह पहले हिसार निवासी पप्पू को 15 हजार रुपये में बेच दिया। जब वह उसके चंगुल से छूटकर वापस महेंद्र के पास आई तोे महेंद्र ने उसके साथ मारपीट की और रविवार को उसे जबरन ट्रेन में बैठाकर भाग निकला।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि ट्रेन के चलते ही उसे तेजी से दर्द उठने लगा। उसकी हालत को देखकर बोगी में सवार अन्य महिलाओं ने मदद की। सामान्य अस्पताल की लेबर रूम इंचार्ज डॉ. सीमा का कहना है कि महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ है। वह सात माह की गर्भवती है। महिला को असमय भी बच्चा हो सकता है।
वहीं, जीआरपी थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि महिला की मानसिक हालत कुछ ठीक नहीं है। उसने जो मोबाईल नंबर पुलिस को बताए हैं वह भी गलत हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। महिला के बयान पर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।