फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Polling stations Election Commission will closely

मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की रहेगी पैनी नजर

Mon, 17 Feb 2014 01:46 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Feb 2014 01:46 PM IST
विज्ञापन
Polling stations Election Commission will closely

आगामी लोकसभा चुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग की पैनी नजर रहेगी। चुनाव के दौरान हर मतदान केंद्र को चुनाव आयोग माइक्रो ऑब्जर्वर, वीडियोग्राफी या वैबकॉस्ट के जरिए कवर करेगा।

विज्ञापन


हरियाणा के मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वालगद ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में सभी मतदान केंद्रों को कवर करने का फैसला लिया गया है।

प्रदेश में इस समय कुल 16129 मतदान केंद्र हैं। चुनाव के दौरान इन केंद्रों पर चुनाव आयोग किसी न किसी तरह से नजर रखेगा। वोटिंग के दौरान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर तैनात रहेंगे। इसके अलावा मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी या वैबकॉस्ट का भी विकल्प चुनाव आयोग के पास होगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसके तहत रविवार को रोहतक में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह से आगामी 19 को गुड़गांव, 22 को हिसार और 26 फरवरी को अंबाला में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में चुनाव प्रक्रिया से जुडे़ सभी अधिकारियों को आचार संहिता, चुनाव प्रक्रिया, वीडियोग्राफी और चुनाव खर्च के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस जानकारी से अधिकारी चुनाव संबंधी नए नियमों आदि से अपडेट होंगे और चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed