फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   PM Modi meeting with BJP MLA in Delhi

हरियाणा: भाजपा विधायकों के साथ दिल्ली में पीएम मोदी की बैठक, लेंगे विधानसभा क्षेत्रों का फीडबैक

Sat, 03 Oct 2026 01:36 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Oct 2026 01:36 PM IST
सार

बैठक का औपचारिक एजेंडा अभी सामने नहीं आया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और जनता की प्रतिक्रिया की जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
PM Modi meeting with BJP MLA in Delhi
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में भाजपा के सत्ता में आने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रदेश के सभी 48 भाजपा विधायकों के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सभी विधायक दिल्ली पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के साथ शाम तीन से पांच बजे तक करीब दो घंटे की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के सभी भाजपा विधायक और मंत्री मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के भी बैठक में शामिल होने की जानकारी है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता विधायकों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद सभी विधायक एक साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


हर विधायक से क्षेत्र का फीडबैक लेने की तैयारी
बैठक का औपचारिक एजेंडा अभी सामने नहीं आया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री विधायकों से उनके विधानसभा क्षेत्रों में चल रही विकास परियोजनाओं, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और जनता की प्रतिक्रिया की जानकारी ले सकते हैं। विधायक अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे भी प्रधानमंत्री के सामने रख सकते हैं। मंत्रियों से उनके विभागों के कामकाज और केंद्र की योजनाओं के क्रियान्वयन का ब्यौरा भी लिया जा सकता है। इसे देखते हुए कई मंत्री अपने विभागों से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में अर्चना से मुलाकात के बाद तय हुई बैठक
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के अनुसार, उन्होंने 29 जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। उस दौरान प्रधानमंत्री ने जल्द ही हरियाणा के सभी भाजपा विधायकों से मिलने की बात कही थी। पहले यह बैठक सितंबर में प्रस्तावित थी, लेकिन प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के कारण नहीं हो सकी। बाद में तीन अक्तूबर की तारीख तय की गई।

पंजाब चुनाव पर भी हो सकती है चर्चा
बैठक के दौरान पंजाब के राजनीतिक हालात पर भी चर्चा की संभावना है। पंजाब की कई विधानसभा सीटें हरियाणा से सटी हुई हैं और दोनों राज्यों के बीच सामाजिक व राजनीतिक संपर्क भी है। हरियाणा के कुछ भाजपा विधायक पंजाब में पार्टी के चुनावी काम में भी जुटे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री उनसे पंजाब के जमीनी हालात और संगठन की गतिविधियों का फीडबैक भी ले सकते हैं। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बैठक का पंजाब चुनाव से कोई संबंध होने से इनकार किया है। 

एसआईआर पर विपक्ष के सवाल, भाजपा ने बताया अलग
हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। हालांकि भाजपा की ओर से इस बैठक को एसआईआर के मुद्दे से अलग बताया गया है। बैठक में मुख्य रूप से सरकार और विधायकों के कामकाज तथा जमीनी फीडबैक पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed