फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   High-profile matrimonial fraud by fake policeman stole jewelry worth ₹25 lakh under pretext of marriage

अंबाला: फर्जी पुलिसकर्मी का हाई-प्रोफाइल मैट्रिमोनियल फ्रॉड, शादी का झांसा देकर 25 लाख रुपये के जेवर किए चोरी

Sat, 03 Oct 2026 11:46 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 03 Oct 2026 11:46 AM IST
सार

शादी.कॉम के जरिए रितु के संपर्क में आए आरोपी विद्युत ने खुद को जलंधर एसटीएफ का अधिकारी बताया था। उसने मोहाली में 80 करोड़ की प्रॉपर्टी सील होने का झांसा देकर परिवार को झांसे में लिया।

विज्ञापन
High-profile matrimonial fraud by fake policeman stole jewelry worth ₹25 lakh under pretext of marriage
फ्रॉड (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala

विस्तार

शादी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी और घर के गहने साफ करने का एक मामला सामने आया है। बीडी फ्लोर मिल, कैंट निवासी नानक चंद की शिकायत पर पुलिस ने उनकी बेटी रितु और उसके कथित प्रेमी विद्युत उर्फ विशाल के खिलाफ 22 से 25 लाख रुपये के जेवर चोरी करने व धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

शादी.कॉम के जरिए रितु के संपर्क में आए आरोपी विद्युत ने खुद को जलंधर एसटीएफ का अधिकारी बताया था। उसने मोहाली में 80 करोड़ की प्रॉपर्टी सील होने का झांसा देकर परिवार को झांसे में लिया। बाद में दोनों ने साजिश रचकर परिवार के सदस्यों से ओटीपी हासिल किए और लोन ले लिया।
विज्ञापन


मामले का खुलासा 22 अगस्त को तब हुआ, जब घर में समारोह के दौरान अलमारी और दीवान बेड से 7 तोले सोने के गहने और 23 तोले चांदी की पाजेब गायब मिलीं। रितु से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूला कि गहने चोरी कर चंडीगढ़ स्थित पूनेवाला फाइनेंस में गिरवी रख दिए हैं। आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद थाना महेश नगर में दोनों आरोपियों के खिलाफ घर में चोरी 305 व साजिश 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed