फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Players are giving water themselves in the field in Haryana, groundsman not paid for six months

Haryana: मैदान में खिलाड़ी खुद दे रहे पानी, ग्राउंडसमैन को छह माह से वेतन नहीं

Wed, 07 Sep 2022 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह यशपाल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Sep 2022 09:11 PM IST
सार

ओलंपियन ने खेल मंत्री के सामने नड्डा को स्टेडियम के हालात बताए। खेल मंत्री बोले कि एक महीने में सभी स्टेडियम की सूरत बदलेगी। 

विज्ञापन
Players are giving water themselves in the field in Haryana, groundsman not paid for six months
खेल मंत्री संदीप सिंह। - फोटो : फाइल

विस्तार

तीन ओलंपियन, तीनों प्रदेश की शान। एक भाजपा सरकार में खेल राज्य मंत्री, दो अन्य भी भाजपा नेता। खेल को लेकर तीनों में बराबर का जुनून। बात हो रही है सरदार संदीप सिंह, योगेश्वर दत्त और बबीता फौगाट की। संदीप खेल सुविधाएं बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं, तो योगेश्वर और बबीता अच्छे काम की सराहना के साथ सरकार का ध्यान खेल स्टेडियमों में कमी और असुविधाओं की ओर दिलाते रहते हैं।

विज्ञापन


ओलंपियन योगेश्वर और बबीता ने इस बार अन्य खिलाड़ियों के साथ सीधे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को ही प्रदेश के स्टेडियम के हालात बता दिए। मौका नड्डा के दो दिवसीय हरियाणा प्रवास का था। तीन सितंबर को नड्डा पंचकूला में खिलाड़ियों के साथ रूबरू हुए। उन्हें कुछ कोच, खिलाड़ियों ने बताया कि खेलों में सिरमौर हरियाणा के स्टेडियम में खिलाड़ी पानी देने को मजबूर हैं। नियमित ग्राउंडसमैन हैं नहीं, कच्चे ग्राउंडमैन को छह महीने से वेतन नहीं मिला। सोनीपत के हॉकी स्टेडियम में इतना घास है कि खिलाड़ी चोटिल हो रही हैं। कई बार खिलाड़ी भाला फेंकते हैं, तो घास में गुम हो जाता है। स्टेडियम की दशा बदलनी चाहिए।
विज्ञापन


जब नड्डा से यह शिकायत हुई, उस समय खेल मंत्री संदीप सिंह मौजूद नहीं थे, वह थोड़ा लेट पहुंचे। नड्डा ने कहा कि स्टेडियम की स्थिति में सुधार करें। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहा कि एक महीने में सभी स्टेडियम की सूरत बदल जाएगी। बरसात के कारण घास हुआ होगा। स्टेडियम का कायाकल्प करने के लिए प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नड्डा ने खिलाड़ियों से पूछा था कि खेल नीति से संतुष्ट हैं या नहीं। खेलों के क्षेत्र में प्रदेश को और आगे ले जाने के लिए क्या बदलाव खेल नीति में किए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार संवाद खत्म होने के बाद उन्होंने शिकायत करने को लेकर थोड़ी नाराजगी भी जताई।

यूं ही नहीं नड्डा को बताई मन की बात
खिलाड़ियों ने यूं ही नड्डा से सीधे मन की बात नहीं की, वे स्टेडियम की स्थिति सुधारने को लेकर लगातार सरकार से गुहार लगा रहे थे। खिलाड़ियों ने बताया कि वे राज्य मंत्री और अधिकारियों से भी मिले, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ आश्वासन मिले। इसे देखते हुए खिलाड़ियों ने नड्डा के सामने अपना दुखड़ा रोया।

खेलों पर ध्यान दें खिलाड़ी, पूरे प्रदेश पर फोकस : संदीप
खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ी सिर्फ खेलों पर ध्यान दें। उन्हें किसी के उकसावे में आने की जरूरत नहीं। प्रदेश सरकार खेल सुविधाएं बढ़ाने के लिए पूरे प्रदेश पर फोकस कर रही है। सोनीपत जिले में तीन एस्ट्रोटर्फ हैं। जहां कहीं दिक्कतें हैं, उन्हें जल्दी सुधारा जाएगा। रोहतक, झज्जर, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, रेवाड़ी सहित अन्य जिलों में भी खेलों का बुनियादी ढांचा पहले की तुलना बेहद मजबूत हुआ है।


वे खुद खिलाड़ी, अधिक ध्यान रखें : योगेश्वर
योगेश्वर ने कहा कि सोनीपत से कुछ खिलाड़ी और कोच जेपी नड्डा के साथ मुलाकात में शामिल थे। उन्होंने वहां के स्टेडियम के हालात खराब बताए। मैंने उनकी बात का समर्थन किया। उनका खेल मंत्री से थोड़ा हंसी-मजाक हुआ। मैंने कहा था, आप खुद खिलाड़ी हैं आपको स्टेडियम का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द सब कुछ दुरुस्त कर लिया जाएगा। वह खुद खिलाड़ी होने के नाते उनका सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed