फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   PGT school teachers will be allocated soon

पीजीटी अध्यापक ध्यान दें, जल्द अलॉट होंगे स्कूल

Mon, 17 Feb 2014 05:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Feb 2014 05:38 PM IST
विज्ञापन
PGT school teachers will be allocated soon

हरियाणा माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पीजीटी अंग्रेजी, हिंदी और अर्थशास्त्र के पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को स्कूल आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन प्राथमिकताएं मांगी हैं।

विज्ञापन


इन पदों पर चयनित सभी उम्मीदवार शिक्षा विभाग के वेब पोर्टल या वेबसाइट पर लॉग-इन कर सकते हैं। लॉग-इन के लिए उम्मीदवारों को उसी यूजरनेम तथा पासवर्ड का प्रयोग करना होगा, जो उन्हें हरियाणा राज्य अध्यापक भर्ती बोर्ड की ओर से विज्ञापित पद पर आवेदन के समय मोबाइल पर भेजा गया था।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कम से कम 25 विकल्प बताने होंगे। जिससे काउंसलिंग के दौरान सभी को उनकी पसंद का विकल्प मिल सके।

ऐसे सभी उम्मीदवार अपनी प्राथमिकताएं 18 फरवरी रात 10 बजे तक दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों को स्कूल का आवंटन उनके द्वारा दी गई प्राथमिकताओं और विभाग की नीति को ध्यान में रखते हुए ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, विभाग ने 17 फरवरी को पीजीटी अर्थशास्त्र के चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के लिए निर्धारित स्थान को प्रशासनिक कारणों से बदलवाने का निर्णय लिया है।

पीजीटी अर्थशास्त्र की मैरिट नंबर एक से 230 तक उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-20, पंचकूला में होगी। जबकि मेरिट नंबर 231 से 449 तक उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-15, पंचकूला में की जाएगी।

शिक्षा विभाग के मुताबिक ऐसे उम्मीदवार जो इस दौरान अपना मोबाइल नंबर बदल चुके हैं। वे इस संबंध में दस्तावेज जांच समिति को निर्धारित प्रारूप में जानकारी दे सकते हैं।


ऐसे मामलों में उम्मीदवारों को यूजरनेम तथा पासवर्ड उनके मोबाइल पर भेज दिया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर यूजरनेम तथा पासवर्ड से लॉग-इन करके अपनी प्राथमिकताएं दर्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed