फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Petrol pump closed from 6 am due to strike in Haryana

हरियाणा: हड़ताल के चलते सुबह 6 बजे से पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए भटकते रहे लोग-कल सुबह तक रहेगी दिक्कत

Mon, 15 Nov 2021 01:25 PM IST
प्रमोद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: प्रमोद कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 01:25 PM IST
सार

पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन सोमवार सुबह छह बजे से 24 घंटे के लिए हड़ताल पर है। इसके लिए एसोसिएशन ने अपनी रणनीति बना ली थी। वहीं, पेट्रोल पंप एसोसिएशन की हड़ताल को देखते हुए प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर रविवार शाम को वाहनों की भीड़ देखी गई थी। आज सुबह से तेल के लिए वाहन चालक भटक रहे हैं।

विज्ञापन
Petrol pump closed from 6 am due to strike in Haryana
हिसार में बंद पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सभी जिलों में सुबह छह बजे से पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल कर रहे हैं। इसके चलते सभी जिलों में तेल के लिए वाहन चालक भटक रहे हैं। उन्हें कहीं भी डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा। वाहन चालकों को अगले 24 घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार सुबह छह बजे तक हड़ताल जारी रहेगी। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन व पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के आह्वान पर 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों को बंद करने का एलान किया गया था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हिसार: एएलएम की परीक्षा से एक दिन पहले ही पकड़ा गया सॉल्वर गैंग, पेपर पास करवाने के लिए वसूले जाते थे 15 लाख रुपये
विज्ञापन


एसोसिएशन का कहना है कि सरकार की नीतियों के चलते उन्हें नुकसान हो रहा है। इसके विरोध में वह 24 घंटे की हड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान सरकारी वाहन, एंबुलेंस व पुलिस के वाहनों को ही तेल मिलेगा। हालांकि सीएनजी पंप पर हड़ताल नहीं है। एसोसिएशन की मुख्य मांग है कि प्रदेश में गोदामों में बन रहे मानक के विपरीत डीजल की बिक्री रोकी जाए। तेल कंपनियों की ओर से डीलरों पर थोपी गई एक्साइज ड्यूटी व वैट कम किया जाए। वर्ष 2017 के बाद डीलरों का कमीशन नहीं बढ़ाया गया है, इसे बढ़ाया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-नारनौल में बड़ा हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने भी दिया समर्थन
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन ने भी हड़ताल को समर्थन दिया है। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष गुलशन डंग ने पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के पक्ष में बंद को समर्थन दिया है। उन्होंने उनकी मांगों को जायज बताया था। कहा था कि प्रदेश और केंद्र सरकार एवं तेल कंपनियों की हठधर्मिता के कारण पेट्रोल पंप संचालकों को वैट में असमानता के कारण समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। वहीं, पीडीडब्ल्यूए पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी की ओर से भी बंद का आह्वान किया गया था। 

हिसार जिले में करीब 230 पेट्रोल पंपों पर हड़ताल है। पेट्रोल पंपों पर पहुंचने वाले वाहन चालक वापस लौट रहे हैं। अधिकतर वाहन चालकों ने रविवार को ही पेट्रोल-डीजल डलवा लिया था। हिसार शहर में दो सरकारी पेट्रोल पंप खुले रहे। अनाज मंडी के सामने तथा ब्लू बर्ड पर्यटन केंद्र स्थित इन पंप पर दिन भर पेट्रोल-डीजल लेने वालों की लाइन लगी रही।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed