फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Zilla Parishad will not build marketing board, now roads connecting two villages

Panipat News: मार्केटिंग बोर्ड नहीं अब जिला परिषद बनवाएगा दो गांवों को जोड़ने वाली सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad will not build marketing board, now roads connecting two villages
पानीपत। प्रदेश में दो गांवों को जोड़ने वाली सड़कें अब मार्केटिंग बोर्ड के बजाय जिला परिषद बनाएगा। सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट में प्रदेश के पांच जिलों की सड़कों का काम मार्केटिंग बोर्ड से लेकर जिला परिषद को सौंप दिया है। प्रोजेक्ट सफल होने पर इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। जिला परिषद ने इस दिशा में काम शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन

दो गांवों को जोड़ने वाली सड़कें अब तक मार्केटिंग बोर्ड बनवाता आ रहा है। इसके लिए अलग से इंजीनियरिंग टीम काम कर रही है। वहीं कुछ सड़कों का काम जिला परिषद भी कराता है। सरकार ने मार्केटिंग बोर्ड से ऐसी सड़कों का काम लेकर जिला परिषद को देना शुरू कर दिया है। सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट में करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, फतेहाबाद व गुरुग्राम को शामिल किया है।
विज्ञापन

मार्केटिंग बोर्ड दो गांवों या खेतों से मंडी तक आने वाले रास्तों का रखरखाव करता है। इसके साथ मंडी व खरीद केंद्रों की सड़कों की मरम्मत व नव निर्माण का कार्य भी करता है। जिला परिषद अब इंजीनियरिंग के कार्य कराने लगा है। जिला परिषद के सदस्यों को इसके लिए कई बार मार्केटिंग बोर्ड तो कई बार पंचायती राज विभाग के कार्यालय जाना पड़ता है। ऐसे में सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य उलझ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पार्षद को सड़क बनवाने के लिए एक-दूसरे विभाग में जाना पड़ता है। कई बार कई कार्यालयों में जाने के बाद भी काम नहीं हो पाता। इन सबके चलते लोगों की समस्या का समाधान नहीं हो पाता। जिला पार्षद कई बार इसकी मांग उठा चुके हैं। अब कुछ रास्ता निकलता नजर आ रहा है।

- आर्य सुरेश मलिक, उपाध्यक्ष, जिला परिषद पानीपत।

मार्केटिंग बोर्ड की सड़कों को जिला परिषद के अंतर्गत किया जा रहा है। पायलट प्रोजेक्ट में पांच जिलों को शामिल किया गया है। यहां कार्य सफल होता है तो प्रदेश के बाकी जिलों में इसे लागू किया जाएगा। इसके बाद सीधे जिला परिषद सड़कों का निर्माण व मरम्मत कार्य कराएगा।
- विवेक चौधरी, सीईओ, जिला परिषद पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed