{"_id":"6714450a2df5b11a6a0bbd34","slug":"zila-parishad-chairpersons-husband-receives-death-threats-panipat-news-c-244-1-pnp1004-126112-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: जिप चेयरपर्सन के पति को मिली जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: जिप चेयरपर्सन के पति को मिली जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। जिला परिषद की चेयरपर्सन काजल देशवाल के पति संदीप देशवाल को जान से मारने की धमकी मिली है। संदीप के पास शनिवार शाम सवा चार बजे पर उनके व्हाट्सएप नंबर पर फोन आया। ये नंबर मैक्सिको का बताया जा रहा है। जिसमें सामने वाला संदीप को परिवार समेत जान से मारने की धमकी दे रहा है। संदीप देशवाल का कहना है कि उनका कभी किसी के साथ कोई ऐसा विवाद भी नहीं रहा। फिर भी कोई जानबूझकर उनको धमकी दे रहा है। संदीप का मानना है कि ये धमकी उन्हें राजनीतिक दृष्टिकोण से दी गई है।
संदीप देशवाल ने कहा कि पहले उन्होंने सोचा कोई मजाक कर रहा होगा लेकिन ये मजाक नहीं था। कोई हकीकत में उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमकी देने वाले की आवाज हरियाणा की है जबकि उसके द्वारा किए गए फोन का नंबर मैक्सिको का दर्शा रहा है। इस मामले की उन्होंने सनौली थाना पुलिस को शिकायत दे दी है।
सनौली थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया था। उन्होंने इस पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जिस नंबर से कॉल आई थी, उस नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।