फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youths demonstrated self-defense skills

Panipat News: युवाओं ने दिखाए आत्मरक्षा के करतब

Sat, 30 May 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 30 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Youths demonstrated self-defense skills
आर्य बाल भारती प​ब्लिक स्कूल में ​शिविर में करतब दिखाते प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल
पानीपत। आर्य बाल भारती विद्यालय परिसर में छह दिवसीय सार्वदेशिक आर्य वीर दल व आर्य वीरांगना दल शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। इस शिविर में आर्य वीर और वीरांगनाओं ने कई तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाए। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया।
विज्ञापन

शिविर में युवाओं को कमांडो प्रशिक्षण दी गई। इसमें आगे के गोले से छलांग लगाना, रस्सी पर चलना और लाठी चलाना सिखाया गया। वीर और वीरांगनाओं ने इन सभी कौशलों का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


समारोह के दौरान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती भी इस अवसर पर मनाई गई। साथ ही विश्व एवरेस्ट दिवस का भी आयोजन किया गया। मुख्यातिथि प्रबंधक सुखबीर सिंह आर्य रहे। प्रधानाचार्य डॉ. अशोक आर्य ने समारोह की देखरेख की। समारोह का शुभारंभ हवन के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापुरुषों का स्मरण
समारोह में ऋषि दयानंद और स्वामी श्रद्धानंद को याद किया गया। वक्ताओं ने डॉ. केशव हेडगेवार और महाराजा सूरजमल का भी स्मरण किया। अमर शहीद रणवीर आर्य और आचार्य बलदेव को भी श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय के प्रधान रणदीप आर्य ने बताया कि समापन पर प्रदेश स्तर के 12 कार्यक्रम किए गए। उन्होंने विभिन्न शिक्षकों और समन्वयकों का स्वागत किया।

सुरक्षा और वैदिक धर्म का प्रशिक्षण
प्रबंधक सुखबीर आर्य ने कहा कि सुरक्षा वर्तमान युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। आर्यवीर दल के शिविर छात्रों को आत्मरक्षा के गुर सिखाते हैं। ये शिविर राष्ट्र सुरक्षा और वैदिक धर्म सुरक्षा के लिए भी प्रशिक्षित करते हैं। उन्होंने बताया कि आर्यवीर दल की स्थापना 26 जनवरी 1929 को महात्मा नारायण स्वामी ने की थी। आज विश्वभर में दस हजार से अधिक आर्य समाज संस्थाएं वैदिक धर्म के मार्ग पर चल रही हैं।

आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में शिविर में करतब दिखाते प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल

आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में शिविर में करतब दिखाते प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल

आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में शिविर में करतब दिखाते प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल

आर्य बाल भारती पब्लिक स्कूल में शिविर में करतब दिखाते प्रतिभागी। स्रोत : स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed