{"_id":"6009edeb8ebc3e319451cc63","slug":"youth-suicide-swallowing-poison-outside-sky-lark-resorts-panipat-news-knl58502880","type":"story","status":"publish","title_hn":"43 दिन पहले हुई युवक की शादी, स्काई लार्क रिसॉर्ट के बाहर निगला जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
43 दिन पहले हुई युवक की शादी, स्काई लार्क रिसॉर्ट के बाहर निगला जहर, मौत
विज्ञापन
बिशन स्वरूप कॉलोनी के युवक ने बुधवार शाम को स्काई लार्क रिसॉर्ट के पास जहर खा लिया। दोस्त ने उसको निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी मौत हो गई। युवक की 43 दिन पहले शादी हुई थी। अब तक जहर निगलने का कारण सामने नहीं आया है। सिटी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिशन स्वरूप कॉलोनी के शेखर उर्फ रिंकू पुत्र पुरुषोत्तम ने बताया कि उनका छोटा भाई 29 वर्षीय गौरव सिंगला मोबाइल रिपेयर और सेल और परचेज की दुकान करता था। वह बुधवार को 11:30 बजे घर से दुकान के लिए निकला। शाम 6 बजे गौरव के दोस्त मॉडल टाउन निवासी अमन जैन का फोन आया और बताया कि गौरव ने जहर खा लिया है। अमन ने गौरव को प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान रात 8 बजे उसकी मौत हो गई। अमन ने बताया कि बुधवार शाम को उसने गौरव को फोन किया था। गौरव ने उसे फोन पर बताया कि उसने जहर निगल लिया है। कई बार पूछने पर गौरव ने बताया कि वह स्काइलार्क के पास है। वो वहां पहुंचा तो गौरव की हालत खराब थी। गौरव ने खुद ही अमन से उसे अस्पताल में भर्ती करने को कहा, जिसके बाद उसे प्रेम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अमन के बयान दर्ज कर लिए हैं।
43 दिन पहले हुई थी गौरव की शादी-
भाई रिंकू ने बताया कि 7 दिसंबर 2020 को गौरव की शादी जींद जिले के उचाना निवासी ईनू देवी के साथ धूमधाम से हुई थी। रिंकू के अनुसार गौरव काफी खुश था। किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। गौरव का किसी से झगड़ा और लेन-देन भी नहीं था। वह नहीं समझ पा रहे कि गौरव ने ऐसा कदम क्यों उठाया।