फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth stabbed to death in Panipat, preliminary investigation reveals love affair as reason

Panipat: युवक की चाकू घोंपकर की हत्या, प्राथमिक जांच में प्रेम प्रसंग का कारण सामने आया

Sat, 13 Apr 2024 03:22 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Apr 2024 03:22 PM IST
सार

पानीपत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक शुक्रवार रात को रामनगर की रहने वाली एक महिला से मिलने आया था। जहां महिला के परिजनों ने मुरीद की पिटाई कर उसे चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth stabbed to death in Panipat, preliminary investigation reveals love affair as reason
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

पानीपत में उत्तर प्रदेश के एक 28 वर्षीय युवक की शुक्रवार रात को रामनगर में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक शुक्रवार रात को रामनगर की रहने वाली एक महिला से मिलने आया था। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर परिजनों ने उन्हें देख लिया तो मृतक की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


इसके बाद रसोई के चाकू से मृतक पर वार कर दिए गए। इसके बाद आरोपी ही घायल अवस्था में मृतक को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन आरोपी ने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। शनिवार दोपहर तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


मृतक मुरीद अहमद (28)  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह कस्बे का रहने वाला था। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों का आरोप है कि मृतक पानीपत के रामनगर में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग में था। शुक्रवार रात को महिला ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जहां महिला के परिजनों ने मुरीद की पिटाई कर उसे चाकू मार दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed