Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Municipal Commissioner Ankita Chaudhary has taken charge.

Panipat News: नगर निगम आयुक्त अंकिता चौधरी ने संभाला कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Municipal Commissioner Ankita Chaudhary has taken charge.
अंकिता चौधरी।
पानीपत। नगर निगम आयुक्त अंकिता चौधरी ने वीरवार को औपचारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने निगम के सभी विभागाध्यक्षों के साथ एक समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और विभागीय कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। इससे पहले एसीएमसी विवेक और संयुक्त आयुक्त मनीता त्यागी ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

आयुक्त अंकिता चौधरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहर को एक स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना है। इसके लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने सेनिटेशन ब्रांच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों, मुख्य मार्गों, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में नियमित सफाई और समय पर कूड़े का उठान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में चल रहे सभी विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने लंबे समय से टैक्स जमा न कराने वाले डिफॉल्टरों को चिन्हित कर बकाया राशि की सख्त वसूली करने के निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने कहा कि शहर में एंटी स्मॉग गन, वाटर स्प्रिंकलर और पानी के छिड़काव में जुटी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन नियमित रूप से किया जाए, ताकि धूल उड़ने से रोकी जा सके। उन्होंने सभी अधिकारियों को चेतावनी दी कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध निपटान हो और लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed