फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth murdered by knife in Panipat

पानीपत: सरंपच पति व उसके चचेरे भाई पर चाकुओं से हमला, चचेरे भाई की मौत, घटना का वीडियो वायरल

Thu, 18 Nov 2021 06:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 06:06 PM IST
सार

आसन कलां गांव के सरपंच पति और उसके चचेरे भाई को चाकू से गोदने का वीडियो वायरल हुआ है। सरपंच पति की हालत गंभीर है, जिन्हें रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया। तीन अन्य लोग भी घायल हैं।

विज्ञापन
Youth murdered by knife in Panipat
घटना की जानकारी देता उपचाराधीन सरपंचपति वीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत जिले की तहसील मतलौडा के गांव आसन कलां के सरपंचपति और उसके चचेरे भाई को खेत में घेरकर विरोधियों ने हमला कर दिया और चाकूओं से गोद दिया। सरपंचपति और उसके चचेरे भाई को बचाने गए तीन लोगों पर भी हमला कर दिया गया।

विज्ञापन


सरपंच के चचेरे भाई की मौके पर मौत हो गई। चाकू से गोदते हुए हत्या की वीडियो वायरल हो गई। सरपंच पति को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया है। तीन अन्य घायलों का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


आसनकलां गांव निवासी वीर सिंह की पत्नी सरपंच हैं। वीर सिंह ने बताया कि इस बार उन्होंने खुद चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। पहले पत्नी और अब खुद चुनाव लड़ने पर विपक्षी बौखला गए। वीर सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वीर सिंह अपने चचेरे भाई सुनील (30) के साथ खेत में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर गांव निवासी संदीप, उसका भाई विकास, दीपक, मोहित और उनके ट्रैक्टर का चालक गंदे पानी का टैंकर लेकर खेत में आए। पांचों सरपंच वीर सिंह के खेत में पास गंदा पानी डालने लगे। सुनील ने उन्हें पानी डालने मना किया तो सभी ने चाकूओं एवं गंडासियों से सुनील पर हमला कर दिया।


यह भी पढ़ें ः फतेहाबाद: दो जगह पराली में लगी भयंकर आग, बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

शोर सुनकर सुनील को बचाने आए वीर सिंह के पेट मे भी चाकू घोंप दिया। सुनील के ऊपर एक के बाद एक चार बार चाकूओं से वार किया। खून से लथपथ हालत में सुनील जमीन पर गिर गया। इसके बाद भी हमलावर वीर सिंह को पीटते रहे। उनके बचाने के लिए पड़ोसी शीशपाल, सचिन और सुदर्शन आए। इन पर भी हमला किया गया। इस दौरान किसी ने पूरी वारदात की वीडियो अपने मोबाइल में बना ली। वीडियो में चाकू से मारा जा रहा है।

मतलौडा थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed