Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Leopard in Hathwala... spotted in a tree by a Wildlife Department inspector

Panipat News: हथवाला में तेंदुआ... वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर को पेड़ पर दिखाई दिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Leopard in Hathwala... spotted in a tree by a Wildlife Department inspector
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। हथवाला गांव के खेतों में पिछले 10 दिनों से तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार देर रात वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर सुनील कुमार और किसानों को गश्त के दौरान यमुना के कच्चे रास्ते पर शीशम के पेड़ के नीचे तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। टॉर्च की रोशनी पड़ते ही वह गन्ने के खेतों में घुस गया। विभाग ने उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी शुरू कर
दी है।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार किसानों के साथ सोमवार देर शाम राक्सेड़ा और हथवाला के खेतों में गश्त कर रहे थे। करीब दो घंटे की तलाश के बाद रात एक बजे यमुना के कच्चे रास्ते पर तेंदुआ दिखाई दिया। अंधेरा अधिक होने के कारण वीडियो नहीं बनाया जा सका।
विज्ञापन

ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरपर्सन प्रतिनिधि दीपक त्यागी और अन्य किसानों ने बताया कि तेंदुए की दहशत के कारण किसान अकेले खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। गांव के करीब 90 प्रतिशत रकबे में गन्ने की फसल खड़ी है। गेहूं की बिजाई और गन्ने की छिलाई का सीजन होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी कई किसान और मजदूर अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ देख चुके हैं। खेतों में पंजों के निशान मिलने पर भी विभाग को सूचना दी गई थी।



अब विभागीय टीम की गश्त के दौरान तेंदुआ दिखाई देने से उसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई है। किसानों ने जल्द पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

सोमवार रात गश्त के दौरान किसानों और विभागीय टीम को तेंदुआ दिखाई दिया है। हथवाला के खेतों में उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। मेरे पास पानीपत के अलावा सोनीपत और पंचकूला का भी चार्ज है।
सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, वन्य प्राणी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed