फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth injured in road accident lodged FIR

Panipat News: सड़क हादसे में घायल युवकों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident lodged FIR
इसराना। इसराना-समालखा रोड पर 16 दिन पहले कार की चपेट में आए बाइक सवार दो युवक घायल हुए थे। घायल युवक ने हादसे के 16 दिन बाद पुलिस को शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पुनीत वासी गांधी कॉलोनी समालखा ने बताया कि वह और उनका दोस्त जितेंद्र वासी पिलानी राजस्थान हिमालय ग्लोबल कंपनी में काम करता है। वह 20 दिसंबर को बाइक पर सवार होकर समालखा से कंपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। जब वे मांडी गांव के पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो इसराना की ओर से आ रही एक कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह व उसका दोस्त जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ व पैर में चोट आई उसके दोस्त जितेंद्र की पैर की हड्डी टूट गई। उपचार के लिए दोनों को उपचार के लिए इसराना के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया। सोमवार को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने पुनीत की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed