फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth injured in road accident dies

Panipat News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in road accident dies
पानीपत। उझा गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने की टक्कर में युवक की मौत हुई। दूसरा मोटरसाइकिल सवार भी इसमें घायल हुआ है। चांदनी बाग थाना पुलिस ने मृतक की बहन के बयान पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस ने दूसरे मोटरसाइकिल सवार पर केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

उझा गांव निवासी आशा ने बताया कि उसका भाई मदन कुमार (27) निवासी गांव कुमासपुर, सोनीपत चार अगस्त को अपनी मोटरसाइकिल पर उसके पास आ रहा था। रास्ते में उझा गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। उसको भी इस हादसे की सूचना मिली, वह तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। यहां से उसके भाई को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। वह उसे सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। यहां कई दिन तक उसका इलाज चला, वीरवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed