फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth injured due to trolley overturn dies during treatment in PGI

आईटीआई के सामने पलटी ट्राली में घायल हुए युवक की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Youth injured due to trolley overturn dies during treatment in PGI
पानीपत। आईटीआई के सामने पलटी ट्रॉली में घायल हुए एक युवक की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अब चालक पर लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने का आरोप लगाया है। सेक्टर 29 थाने की पुलिस परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

यूपी के बदायूं निवासी अनारकली पत्नी कन्हैयालाल ने बताया कि वह सड़क बनाने का काम करते हैं। नौ मई को वह अपने पति कन्हैयालाल, बेटे प्रमोद, बेटी माधुरी के साथ ट्रैक्टर-ट्राली में बैठकर थाना कलां, सोनीपत से करनाल के गांव डंढारी जा रहे थे। ट्रैक्टर को शिवनाथ चला रहा था। सोनीपत से निकलते ही शिवनाथ ट्रैक्टर को तेज गति में चलाने लगा। उन्होंने आराम से चलाने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। जब वह पानीपत में आईटीआई के सामने जीटी रोड पर पहुंचे तो ट्रॉली पलट गई। इससे सभी सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से पति की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने पीजीआई रेफर कर दिया। सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed