फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth hit 2.5 year old child

ढाई वर्षीय मासूम को बाइक चालक ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Youth hit 2.5 year old child
पानीपत। सत्य प्रकाश। फोटो। - फोटो : Panipat
विजय नगर में एक ढाई वर्षीय मासूम को अज्ञात बाइक चालक ने टक्कर मार दी। बाइक पर तीन युवक सवार थे। वे मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गए। टक्कर लगने से घायल बेटे को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि वह भी घर पर था, दरवाजे पर बैठा हुआ था, अचानक बेटा घर से बाहर की तरफ खेलता हुआ आया तो सामने से तेजरफ्तार में आ रही बाइक चालक ने उसे टक्कर मारी।
विज्ञापन

किला थाना से जांच अधिकारी एचसी सुखबिर ने बताया कि राजेंद्र कुमार निवासी फरुखाबाद, यूपी का रहने वाला है। वह पानीपत में विजय नगर कॉलोनी में पकंज मक्कड के मकान में पिछले 10 साल से किराए पर रहता था और मेहनत मजदूरी करता है। पिता ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे वह घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। वहीं इसी बीच बेटा खेलता हुआ घर से बाहर निकला तो देशवाल की मकान की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने बेटे को टक्कर मार दी। बेटा खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरा, मौके पर भीड़ इकट्ठा होने का फायदा उठाकर आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है, वहीं अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बॉक्स
पिता से 10 मिनट पहले दुकान से चीज लाने की जिद्द कर रहा था मासूम-
पिता ने बताया कि वह लंच टाइम में फैक्ट्री से घर आया था। वह खाना खाने के बाद दरवाजे के पास चारपाई पर लेट गया था। सत्यप्रकाश भी उसके पास लेटा हुआ था। वह दुकान से चीज लाने की जिद्द कर रहा था। जैसे वह नीचे उतरा तो उसे बाइक सवार तीन आरोपियों ने टक्कर मार दी। आरोपी वधावा राम कॉलोनी के बताए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीवर में चोट आने से हुई मौत
पिता ने बताया कि बेटा टक्कर लगने से घायल हुआ था, उसे होश था। वह पास के ही निजी अस्पताल में लेकर गए थे, जहां पर डॉक्टर ने उसे सामान्य अस्पताल ले जाने की बात कही। सामान्य अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेटे की लीवर में चोट लगने से मौत होने की बात पता चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed