फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth from Maharana and minor missing from Jatal Road

Panipat News: महराणा से युवक और जाटल रोड से नाबालिग लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Youth from Maharana and minor missing from Jatal Road
पानीपत। महराणा गांव से एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। जिसमें परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जाहिर की है। तो दूसरी ओर एक घटना में जाटल रोड से झाड़ू पोचे का काम करने वाली एक अनपढ़ नाबालिग के भी लापता होने का समाचार है। दोनों अलग अलग घटनाओं में पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आठ मरला चौकी पुलिस को सुमन निवासी महराणा ने बताया कि उनका भाई संजीव 13 अगस्त से बिना किसी को कुछ बताए घर से कहीं चला गया है। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि किसी ने उनके भाई का अपहरण न कर लिया हो। पीड़ित बहन ने अपने भाई की तलाश की पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना मॉडल टाउन पुलिस को मेहनत मजदूरी का काम करने वाली महिला ने बताया कि उसकी पांच बेटी और दो बेटे हैं। उसकी 15 साल की बेटी रोशनी झाड़ू पोछा लगाने काम करती है। वे दोनों शुक्रवार शाम को करीब 3.30 बजे माडल टाऊन की अलग-2 कोठियों में झाड़ू पोंछा करने गए थे। वह तो काम कर वापस लौट आई लेकिन उसकी बेटी वापस नहीं लौटी। उनकी बेटी अनपढ़ है। उसके साथ कोई अनहोनी न हो इसलिए पीड़ित मां ने अपनी बेटी को ढूंढने की पुलिस से गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed