फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies in road accident, brother injured

Panipat News: सड़क हादसे में युवक की मौत, भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Youth dies in road accident, brother injured
मृतक राकेश का फाइल फोटो। परिजन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत/इसराना। थाना इसराना क्षेत्र के डाहर गांव में शुगर मिले के सामने सोमवार शाम को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इस हादसे में शादी समारोह से लौट रहे मोटरसाइकिल पर सवार राकेश (35) की मौत हो गई। वहीं उनके छोटे भाई राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को उपचार के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई की शिकायत पर थाना इसराना में आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। डाहर गांव के प्रवीण ने बताया कि उनके भाई राकेश मजदूरी करते थे। सोमवार को वह और छोटा भाई राजेश एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार शाम को करीब सवा सात बजे दोनों वहां से लौटने लगे। जैसे ही वह शुगर मिल गेट-2 के सामने पहुंचे सामने से आ रही स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल चालक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में हादसे में राकेश और राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को शहर में पानीपत में जीटी रोड पर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर कुछ राकेश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेश की हालत गंभीर होने के कारण पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण ने बताया कि राकेश की शादी हो चुकी थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed