फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth dies due to hanging under suspicious circumstances

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to hanging under suspicious circumstances
- फोटो : Panipat
परशुराम कालोनी में एक 22 वर्षीय ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह आठ बजे दरवाजा तोड़कर युवक का शव कमरे से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। वहीं परिजनों के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई ने अपने ममेरे भाई की पत्नी और उसकी बहन पर भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मूलरूप से यूपी के जिला हरदोई के गांव कुल्ही निवासी आलोक ने बताया कि वह पिछले तीन साल से पानीपत वधावाराम कालोनी में एक किराए के मकान में रहता है। पिछले छह माह पहले उसका छोटा भाई विशाल(22) पानीपत उसके पास आया था। वह एक फैक्टरी में काम करता था। 17 जून को उसके ममेरे भाई की पत्नी और उसकी बहन घरेलू झगड़े की वजह उनके कमरे पर आ गईं थीं। जिनको विशाल ने परशुराम कालोनी में कमरा दिलाया था। कुछ दिनों के बाद विशाल भी उन्हीं के पास रहने लग गया था। सोमवार को सुबह उन्हें उसके फांसी लगाने की सूचना मिली। आलोक का आरोप है कि उनकी वजह से विशाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि किला थाना पुलिस ने आलोक के बयान पर 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सीतापुर की रहने वाली ममेरे भाई की पत्नी ने बताया कि उसकी तीन साल पहले विशाल के ममेरे भाई प्रमोद के साथ शादी हुई थी, लेकिन घरेलू झगड़े की वजह से पति ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। वह अपनी मां के पास गई थी, लेकिन मां ने भी उसे रखने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद वह विशाल के पास आई तो उसने उन्हें सहारा दिया था। उसने बताया कि विशाल का पड़ोस में रहने वाली एक युवती से संबंध था, वह खुद लड़की से बातचीत कराती थी। वहीं इसके अलावा विशाल का एक शादीशुदा महिला के साथ भी संबंध था, जिससे वह फोन पर बातचीत करता रहता था। विशाल ने दोनों के नाम अपने हाथ पर भी गुदवा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममेरे भाई पत्नी ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे सभी ने एक साथ मिलकर खाना खाया था। जिसके बाद वह छत पर सोने के लिए चले गए थे। विशाल नशे में था, उसने नीचे जाकर सोने की बात कही। उन्होंने ऊपर सोने की जिद्द की, लेकिन वह नहीं माना और नीचे चला गया। वह सोमवार सुबह आठ बजे उठकर कमरे में गई तो विशाल का कमरा बंद था। खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed