फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth Congress to protest today against NEET paper leak and allocation of government jobs

Panipat News: नीट पेपर लीक और सरकारी नौकरियों के आबंटन के विरोध में युवा कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन आज

Fri, 05 Jun 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress to protest today against NEET paper leak and allocation of government jobs
पानीपत। पेपर लीक और सरकारी नौकरियों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के विरोध में यूथ कांग्रेस ने आंदोलन का एलान किया है। संगठन 5 जून को पानीपत में मशाल जुलूस निकालेगा, जबकि 6 जून को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

हरियाणा यूथ कांग्रेस के वरिष्ठ उपप्रधान सोमिल संधू ने बताया कि मशाल जुलूस के लिए कार्यकर्ता स्काईलार्क रिसोर्ट के पास एकत्र होंगे। कार्यक्रम की अगुवाई यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशभर के छात्र न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। आरोप लगाया कि पेपर लीक से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संधू ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पेपर लीक किसी साजिश का हिस्सा है, जिससे युवाओं को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए नीट पेपर लीक का भी जिक्र करते हुए कहा कि इससे लाखों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed