फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth commits suicide after receiving threats on phoneYouth commits suicide after receiving threats on phone

Panipat News: फोन पर धमकी मिलने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide after receiving threats on phoneYouth commits suicide after receiving threats on phone
- पड़ोसी ने युवक का फोन लेकर की थी किसी से बात
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र की बतरा कॉलोनी में किराये पर रह रहे युवक विमल (19) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के मोबाइल फोन से उसके पड़ोसी ने किसी से बात की थी। इसके कुछ देर बाद कॉल बैक कर एक व्यक्ति ने पत्नी से बात करने के आरोप लगाते हुए उसे धमकाया था। उधर, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई ने काम न मिलने से तनाव में आकर आत्महत्या करने के बयान दिए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मूल रूप से बिहार के रहने वाले विकास ने बताया कि वह नूरवाला पानीपत में रहकर मजदूरी करते हैं। उनके छोटा भाई विमल एक माह पहले पानीपत आया था। पहले वह कंबल फैक्ट्री में काम करने लगा था लेकिन वहां से काम हट गया था। जिसके बाद वह एक अन्य साथी के साथ बतरा कॉलोनी में रहकर मजदूरी करने लगा। उनका कहना है कि उसकी वहां एक युवक से पहचान हो गई। युवक ने विमल के फोन से किसी को फोन किया था। इसके कुछ देर बाद उसके पास वापस कॉल आई और कॉल करने वाले ने कहा कि उसकी पत्नी से बात क्यों करता है। जिस पर व्यक्ति ने विमल को धमकाया था। जिससे तनाव में आकर उसने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

उधर, पुलिस का कहना है कि भाई ने जो लिखित में बयान दिए हैं उसमें काम न मिलने से तनाव में आकर आत्महत्या करने की बात कही है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि काम न मिलने से तनाव में आकर युवक ने फंदा लगाया है। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव अपने साथ हरदोई ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed