फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth attacked with bricks and stones with intent to kill

Panipat News: युवक पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला

Sat, 10 Oct 2026 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 10 Oct 2026 03:25 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with bricks and stones with intent to kill
पानीपत। जाटल रोड की दीनानाथ कॉलोनी में ई-रिक्शा रोकने और गाली-गलौज का विरोध करने पर शराब के नशे में धुत दबंगों ने एक ई-रिक्शा चालक पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। किसी तरह पीड़ित ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। अकबर निवासी दीनानाथ कॉलोनी ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह शुक्रवार सुबह अपनी ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपनी गली और दुकान के पास पहुंचा तो वहां मौजूद राजू नामक युवक ने उसकी ई-रिक्शा रोक ली। वह शराब के नशे में बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने सड़क से ईंट उठाकर हमला कर दिया। परिजन उनके घर बात करने पहुंचे तो आरोपी पक्ष फिर से हमलावर हो गया। कुछ ही देर बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ हथियार व डंडे लेकर उनके घर के बाहर पहुंचे और दरवाजे पर ईंट-पत्थर बरसाते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। थाना मॉडल टाउन के प्रभारी जगमिंद्र ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed