फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Priya from Panipat and Aman Sharma from Rohtak secured the first position in the painting and speech competitions, respectively.

Panipat News: पेंटिंग में पानीपत की प्रिया और भाषण प्रतियोगिता में रोहतक के अमन शर्मा प्रथम

Sat, 10 Oct 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 10 Oct 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
Priya from Panipat and Aman Sharma from Rohtak secured the first position in the painting and speech competitions, respectively.
सेवा संकल्प अ​भियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मॉडल देखते ​शिक्षा मंत्री महीपाल ढांड
पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को आर्य पीजी कॉलेज में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 3200 विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई मानव रंगोली और मेरे सपनों का भारत विषय पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी रही। राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में मेजबान पानीपत की प्रिया और भाषण प्रतियोगिता में रोहतक के अमन शर्मा ने बाजी मारी। इस अवसर पर स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा राज्य स्तरीय भाषण और पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि देश के बच्चे ही वास्तविक हीरो हैं। उनकी प्रतिभा, नवाचार तथा दृढ़ संकल्प के बल पर ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में तकनीक से जुड़ी छोटी-छोटी आकृतियों और विभिन्न रचनात्मक माध्यमों के जरिए विकसित भारत की अवधारणा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उनमें तकनीकी समझ और व्यावहारिक कौशल विकसित करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ रोजगार देने की क्षमता विकसित करना भी समय की जरूरत है। इसके लिए विद्यार्थियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण, तकनीकी शिक्षा और नवाचार से जोडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। आईआईटी और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की सेवा यात्रा को भी दर्शाया गया। शिक्षा विभाग की निदेशक मनीता मलिक ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की। इस माैके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ, एडीसी अंकित चौकसे, भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, मेयर कोमल सैनी, जिला परिषद अध्यक्ष ज्योति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, डीईओ नीलम कुंडू, बीईओ जयपाल सरोहा मौजूद रहे। संवाद
प्रतियोगिता के ये रहे परिणाम
पेंटिंग प्रतियोगिता : मेजबान पानीपत की प्रिया ने विकसित भारत की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से जीवंत किया। करनाल के राहुल शर्मा द्वितीय रहे। उनकी तकनीक और पर्यावरण के संतुलन पर आधारित पेंटिंग रही। सोनीपत की मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने ग्रामीण विकास और शिक्षा के विजन को दर्शाया।

भाषण प्रतियोगिता : रोहतक के अमन शर्मा प्रथम रहे। उन्होंने मेरा भारत विकसित भारत विषय पर ओजस्वी भाषण दिया।
अंबाला की नेहा वर्मा ने कौशल विकास और युवाओं की भूमिका पर शानदार प्रस्तुति देकर दूसरा स्थान पाया। गुरुग्राम के तन्मय जैन तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने डिजिटल इंडिया और नवाचार विषय पर अपने विचार रखे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मॉडल देखते शिक्षा मंत्री महीपाल ढांड

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मॉडल देखते शिक्षा मंत्री महीपाल ढांड

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मॉडल देखते शिक्षा मंत्री महीपाल ढांड

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मॉडल देखते शिक्षा मंत्री महीपाल ढांड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed