फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth arrested for selling MTP kit for one thousand rupees

एक हजार रुपये में एमटीपी किट बेच रहा युवक दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for selling MTP kit for one thousand rupees
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग ने छापामारी कर फ्लोरा चौक पर एक मेडिकल स्टोर संचालक को अवैध रूप से एमटीपी किट बेचते हुए दबोचा। टीम ने आरोपी के पास से एमटीपी किट बरामद की। उसके पास मेडिकल स्टोर चलाने का लाइसेंस भी नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने भी कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।
विज्ञापन

पीएनडीटी टीम के इंचार्ज डॉ. अमित कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि फ्लोरा चौक पर जगदंबा मेडिकल स्टोर संचालक न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी गौरव कालड़ा का मेडिकल स्टोर गैरकानूनी है। वह अवैध रूप से एमटीपी किट भी उपलब्ध कराता है। उन्होंने मंगलवार सुबह एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाकर गौरव के पास एमटीपी किट लेने के लिए भेजा। गौरव ने महिला को एक हजार रुपये में एमटीपी किट देने की बात कही और दोपहर को स्टोर पर बुलाया। उन्होंने अपने हस्ताक्षर कर 500-500 रुपये के दो नोट महिला को दिए। जैसे ही महिला ने गौरव कालड़ा को एक हजार रुपये दिए और उसे एमटीपी किट दी गई उन्होंने दबिश देकर तुरंत गौरव को रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके पास से एक हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

जांच करने पर उसके पास इंजेक्शन, पट्टी, थर्मामीटर, धागा, कैंची व इलाज में प्रयुक्त होने वाला अन्य सामान मिला। उससे मेडिकल स्टोर चलाने का लाइसेंस मांगा गया तो उसके पास कोई कागजात नहीं मिला। मेडिकल स्टोर को अवैध रूप से चलाया जा रहा था। उन्होंने उसके खिलाफ सेक्टर 29 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. रजत, डॉ.रीमा व डीसीओ संदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed