{"_id":"6943096732857820e108d317","slug":"youth-arrested-for-selling-illicit-liquor-29-bottles-recovered-panipat-news-c-244-1-pnp1006-148986-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 29 बोतलें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 29 बोतलें बरामद
Thu, 18 Dec 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। समालखा थाना पुलिस ने राक्सेड़ा गांव में अवैध शराब बेचते युवक को राक्सेड़ा गांव से बुधवार देर शाम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 29 बोतलें अवैध कच्ची शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान राक्सेडा गांव निवासी बलविंदर उर्फ बिल्लू के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
समालखा थाना प्रभारी दीपक ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मंदिर वाली गली में एक युवक अवैध कच्ची शराब बेच रहा है। सूचना पर टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे युवक को अवैध कच्ची शराब के साथ काबू किया। पुलिस ने मौके पर आरोपी के कब्जे से अवैध कच्ची शराब से भरी कैन बरामद की। अवैध कच्ची शराब को मापने पर 29 बोतल पाई गई।