फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Youth and art enthusiasts will learn the nuances of stage anchoring.

Panipat News: मंच संचालन करने के गुर सीखेंगे युवा और कला प्रेमी

Tue, 08 Sep 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 08 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Youth and art enthusiasts will learn the nuances of stage anchoring.
कुरुक्षेत्र। कला परिषद की ओर से प्रदेश के युवाओं और कला प्रेमियों के लिए 19 और 20 सितंबर को कला कीर्ति में भवन में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य कला और संस्कृति को बढ़ावा देकर नई प्रतिभाओं को उभारना है। कार्यशाला में विशेष तौर पर आए कुशल प्रशिक्षक प्रतिभागियों को मंच संचालन के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन

ये जानकारी उपाध्यक्ष महेश जोशी ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। युवा और कला प्रेमी 10 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदनों में से कमेटी द्वारा 50 प्रतिभागियों का चयन करेगी। मंच उद्घोषक जैनेंद्र सिंह सहित अन्य विशेषज्ञों की ओर से प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

तय तिथि को कार्यशाला प्रातः 9 बजे शुरू होगी और शाम 7 बजे तक चलेगी। आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई, लेकिन प्रतिभागी का हरियाणा का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। आवेदक को पूर्ण परिचय, पता, संपर्क सूत्र और आधार कार्ड ईमेल के माध्यम से भेजना होगा। किसी भी विषय पर मंच संचालन करते हुए अपना एक से तीन मिनट का एक वीडियो लिंक उपलब्ध कराना होगा। अंतिम चयन वीडियो के आधार पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों के लिए दोनों दिन भोजन की व्यवस्था तथा दूर-दराज से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रात्रि ठहराव की व्यवस्था भी कला परिषद करेगी। समापन पर प्रतिभागियों को ग्रेड निर्धारण के साथ सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक प्रतिभागी आवेदन ईमेल आईडी पर भेज सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी या पूछताछ के लिए आधिकारिक नंबर-8396000183 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed