{"_id":"6704826daaefece5dd0d0527","slug":"young-man-stabbed-in-election-rivalry-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125527-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चुनावी रंजिश में युवक को घोंपा चाकू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चुनावी रंजिश में युवक को घोंपा चाकू
विज्ञापन
पानीपत। कुराड़ गांव में विधानसभा मतदान के दौरान एक प्रत्याशी को वोट न देने पर हुई कहासुनी रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गई। युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। आरोपी यहां उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने युवक का निजी अस्पताल में इलाज कराया और इसकी शिकायत सनौली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में कुराड़ा गांव निवासी जग रोशन ने बताया कि वह रविवार को मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने जा रहा था। रास्ते में जब वह कश्यप चौपाल के सामने पहुंचा तो वहां गांव के ही शुभम व काकू ने उसका रास्ता रोक लिया। शुभम ने उसे पकड़ लिया और काकू ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। इन्होंने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसका इन आरोपियों के साथ चुनाव के दौरान वोट डालने पर विवाद हुआ था। आरोपी शुभम व काकू उस पर किसी दूसरे प्रत्याशी को वोट डालने का दबाव बना रहे थे लेकिन उसने उन्हें इनकार कर दिया। इसी बात पर उनकी कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला किया।