फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man injured in road accident dies

Panipat News: सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Young man injured in road accident dies
पानीपत। कांवड़ लेने जाते समय सड़क हादसे में घायल शोंधापुर के अनिल (35) की वीरवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। अनिल अपने दो अन्य साथियों के साथ 21 जुलाई को कांवड़ लेने के लिए बाइक से हरिद्वार जा रहे थे। कुराड गांव के पाए उनकी मोटरसाइकिल की दूसरी मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई थी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। शोंधापुर के सुनील ने बताया कि उसके भाई अनिल 21 जुलाई को अपने दो अन्य साथियों के साथ हर साल की तरह मोटरसाइकिल से कांवड़ लेने हरिद्वार जा रहे थे। जैसे ही वह हरिद्वार हाईवे पर कुराड़ गांव के पास पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल की दूसरे मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई थी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

परिजन उन्हें लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे। इसके बाद शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां पर 31 जुलाई को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अनिल की मौत की सूचना पर सनौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि अनिल की शादी हो चुकी थी और उसके तीन छोटे बच्चे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed