{"_id":"6560e9691a1d657a99084a67","slug":"young-man-hanged-himself-after-a-fight-died-panipat-news-c-244-1-sknl1015-9678-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मारपीट के बाद युवक ने लगाया फंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मारपीट के बाद युवक ने लगाया फंदा, मौत
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शवगृह के बाहर उपस्थित मृतक के पिता व अन्य
पानीपत। कुराड़ गांव में दो दिन पहले शादी पर डीजे पर मारपीट करने और पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी से आहत होकर वीरवार को एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मारपीट करने वाले दो युवकों को मौत का जिम्मेदार ठहराया और मामले की शिकायत सनौली थाना पुलिस को दी है।
कुराड़ गांव निवासी दुलीचंद ने बताया कि उसके पांच बेटे और दो बेटी है। इनमें तीसरे नंबर का बेटा बलजीत (33) है, वह उनसे अलग कमरे में रहता था और मजदूरी करता था। बुधवार रात वह गांव में ही एक शादी समारोह में गया था। जहां पर डीजे पर डांस करते वक्त अनिल और मोनू से उसकी कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों ने बलजीत के साथ मारपीट की।
इसके बाद दोनों ने वीरवार सुबह बलजीत को अपने घर बुलाया और अंदर बैठाकर जान से मारने की धमकी दी। उसे कहा कि पुलिस में शिकायत दी या परिवार को बताया तो वह जान से मार देंगे। इससे आहत होकर वीरवार दोपहर को बलजीत ने अपने कमरे में कील पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि अनिल और मोनू की धमकी से आहत होकर बलजीत ने अपनी जान दी है। बलजीत अविवाहित था।
विज्ञापन
वर्जन
परिजनों की शिकायत पर अनिल व मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-इंस्पेक्टर सुनील कुमार, प्रभारी, सनौली थाना