फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man drowned in Yamuna's pond, was to go to Canada after four months

Panipat News: यमुना के कुंड में डूबा युवक, चार माह बाद जाना था कनाडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Young man drowned in Yamuna's pond, was to go to Canada after four months
सनौली। परिवार के साथ सनौली यमुना नदी में स्नान करने आया युवक यमुना के कुंड में डूब गया। उसकी मौत हो गई। पानीपत व उत्तर प्रदेश के गोताखोरों की टीम ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को बाहर निकाला। सनौली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। युवक को चार माह बाद विदेश जाना था। परिजन इसकी तैयारी में भी जुटे हुए थे। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोककर बुरा हाल है।
विज्ञापन




पानीपत शिवनगर निवासी तुषार (22) अपने पिता देवेंद्र, माता निर्मला, छोटे भाई मनीष, चाचा रविंद्र और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यमुना में स्नान करने आया था। परिजन यमुना के किनारे नहा रहे थे। तुषार अचानक बहकर यमुना के गहरे कुंड में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देख परिजनों ने शोर मचा दिया। लोगों ने इसकी सूचना सनौली थाना पुलिस को दी। एसएचओ संदीप कुमार तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाया गया। कैराना पुलिस थाना की टीम भी यहां मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तुषार का शव यमुना से बरामद किया।
विज्ञापन


तुषार के एक छोटा भाई और एक छोटी बहन है। चार माह बाद तुषार को कनाडा जाना था। इसके लिए वह फीस भी जमा करवा चुके हैं। कागज भी तैयार हो गए हैं। तुषार ने पिछले साल ही 12 वीं पास की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

यमुना में बने कुंडों में समा चुकी सैकड़ों जिंदगी
यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं सीनियर एडवोकेट रतन सिंह रावल ने कहा कि यमुना में बने इन कुंडों में हर वर्ष औसतन 10-12 लोगों की मौत अक्सर हो जाती है ।इसके लिए यमुना में होने वाला अवैध रूप से रेत का खनन जिम्मेवार है। यमुना में यूपी की तरफ ठेकेदारों द्वारा रेत का अवैध रूप से खनन किया जाता है और खनन करने वाले ठेकेदार बहुत गहरे तक रेत निकालते है। इसी वजह से यमुना में गहरे कुंड बनते है ।


बॉक्स


सोमवार को होगा शव का पोस्टमार्टम - एसएचओ

गोताखोरों की टीम ने शव को बरामद कर लिया है। शव को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed