फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man committed suicide by hanging himself on his wedding night

Panipat News: सुहागरात को युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 06:34 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself on his wedding night
पानीपत। खोतपुरा गांव में एक युवक ने अपनी सुहागरात को फंदा लगाकर जान दे दी। युवक रात डेढ़ बजे नवेली दुल्हन को यह कहकर घर से बाहर गया था कि वह 10 मिनट में आएगा। इसके बाद सुबह उसका शव गांव से कुछ दूर खेत में फंदे पर लटका मिला। अब तक युवक द्वारा आत्महत्या करने के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। इस घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई हैं। पूरे गांव में मातम छाया हुआ है। उसकी दुल्हन का रो रोकर बुरा हाल है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन



खोतपुरा गांव निवासी प्रभजीत सिंह ने बताया कि उसके भाई हरदीप (22) की सोमवार को शादी हुई थी। उसकी शामली बारात गई थी। मंगलवार को हरदीप की सुहागरात थी। हरदीप देर रात तक अपने पिता प्रकाश व अन्य रिश्तेदारों से बात करता रहा। घर के काम करता रहा। रात एक बजे सभी रिश्तेदार अपने अपने कमरे में जाकर सो गए। फिर हरदीप भी अपने कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह ग्रामीणों ने हरदीप के पिता प्रकाश को हरदीप का शव खेत में पेड़ पर फंदे से लटके होने की सूचना दी। यह सूचना मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। हरदीप की पत्नी ने बताया कि जब वह रात को डेढ़ बजे कमरे में आए तो उसके पास इसी वक्त एक कॉल आई। वह मोबाइल पर बात करते हुए कह रहा था वह अभी उसके पास आ रहा है। फिर हरदीप कमरे से चला गया। उसने घर से मोटरसाइकिल निकाली और कुछ दूर जाकर स्टार्ट की। इसके बाद हरदीप घर नहीं आया।
विज्ञापन

वहीं हरदीप के पिता प्रकाश का कहना है कि उसने अपने बड़े बेटे को बेदखल कर रखा है। वह उससे मिलने की बात कहकर घर से गया था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने हरदीप के शव को फंदे से उतारा। यहीं पर उसकी मोटरसाइकिल मिली। मोटरसाइकिल लॉक थी। उसकी चाबी भी उसकी जेब में मिली। इसके अलावा उसका मोबाइल व पर्स भी मिला। पुलिस ने मोबाइल की जांच की तो उसके मोबाइल पर रात 10 बजे के बाद कोई कॉल आई नहीं मिली। जबकि पत्नी का दावा है कि हरदीप के पास एक कॉल आई थी। अब पुलिस हरदीप की कॉल डिटेल के माध्यम से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन-

सेक्टर 13-17 थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया कि उन्हें डायल 112 से इस घटना की सूचना मिली थी। वह सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने जांच के बाद शव को फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed