फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Young man attacked with knife in dispute

Panipat News: विवाद में युवक पर चाकू से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Young man attacked with knife in dispute
पानीपत। काबड़ी गांव के पास शराब अहाते पर शराब पीने के दौरान युवकों की दो टोलियों में कहासुनी हो गई। एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इसमें उसकी गर्दन पर गंभीर चोटें आई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

काबड़ी गांव निवासी निखिल ने बताया कि रविवार को वह अपने भाई सुशील व अखिल के साथ गांव के पास अहाते में बैठकर शराब पी रहा था। उनके पास ही छह-सात युवक भी शराब पी रहे थे। इनमें एक युवक उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसने इसका विरोध किया तो इन युवकों ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। उसकी गर्दन पर हमला किया गया। उन्होंने शोर मचाया तो यहां कई व्यक्ति आ गए। उन्होंने उसे छुड़वा दिया। उसके भाई सुशील ने उसे असंध रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed