{"_id":"678d6e0eb5211a3dec08a0f7","slug":"young-man-attacked-and-kidnapped-family-panipat-news-c-244-1-pnp1001-130861-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: परिवार पर हमला कर युवक का किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: परिवार पर हमला कर युवक का किया अपहरण
विज्ञापन
पानीपत। नूरवाला की जावा कॉलोनी में एक मकान में घुसकर युवकों ने पूरे परिवार को लाठी डंडों से पीटा। इस हमले में परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए। आरोपी परिवार के युवक का अपहरण कर अपने साथ ले गए। 11 दिन बाद भी इस युवक का अब तक पता नहीं चला है। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की है। इसलिए अब तक अपहृत युवक का अब तक पता नहीं चला है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने अब मामले में एक नामजद समेत 14-15 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नूरवाला की जावा बस्ती निवासी चांदनी ने बताया कि आठ जनवरी शाम करीबन साढ़े सात बजे विजय नगर निवासी अनिल ने अपने 14-15 दोस्तों के साथ उनके घर में घुसपैट की थी। यह सभी युवक लाठी डंडों वे तेज हथियारों से लैस थे। इन्होंने घर में घुसकर उस पर, उसकी सास संतोष पर, ससुर प्रीतम, जेठ संजय व उसके देवर संदीप पर हमला कर दिया था। उन सबको बुरी तरह पीटा गया। यह आरोपी उसके देवर संदीप को अपहरण कर ले गए थे। इन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में अपना इलाज कराया और इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस में दी थी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। जांच अधिकारी ने उन्हें कहा कि उन्होंने ही संदीप को छिपा कर रखा है। वह खुद संदीप को पुलिस के सामने पेश करें। जबकि आरोपी संदीप का अपहरण कर ले गए थे। आज तक संदीप का सुराग नहीं लगा है। उनकी पुलिस से मांग है कि संदीप को जल्द बरामद कराया जाए। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो।
वर्जन-
सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी दीपक कुमार नेे बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द कर जल्द युवक के बारे में पूछताछ करेंगे। पूरे मामले की जांच की जा रही है।