फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   young diver falls in yamuna saves his life

यमुना में गिरा युवक, गोताखोर ने बचाई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
young diver falls in yamuna saves his life
सनौली यमुना नदी पर राख विसर्जित करने के दौरान एक युवक पुल से नीचे पानी में गिर गया। सूचना पर पहुंचे गोताखोर ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव तितरवाड़ा निवासी राजेंद्र शुक्रवार अलसुबह सनौली यमुना नदी में राख विसर्जित करने के लिए पुल पर पहुंचा था। जब वो पुल पर रेलिंग के सहारे खड़ा होकर यमुना में नीचे राख डाल रहा था, तभी अचानक 25 फ़ीट नीचे पानी में जा गिरा। उसी दौरान यमुना नदी से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना यमुना ब्रिज चौकी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने तत्काल गोताखोर को मौके पर बुलाया। प्राइवेट गोताखोर जावेद ने यमुना नदी में युवक की तलाश शुरू की। कुछ ही देर बाद युवक को यमुना नदी से सकुशल हालत में बरामद कर लिया गया। इस पर युवक के परिजनों ने पुलिस व गोताखोर का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed