{"_id":"69fb39a66c7ce86f9e06bfe4","slug":"young-boy-murder-in-panipat-at-haryana-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat: पड़ोसी ने युवक को उतारा मौत के घाट, सिर पर मारे डंडे; पूजा विहार कॉलोनी की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat: पड़ोसी ने युवक को उतारा मौत के घाट, सिर पर मारे डंडे; पूजा विहार कॉलोनी की घटना
Wed, 06 May 2026 06:23 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 06 May 2026 06:23 PM IST
सार
परिजनों ने बुधवार सुबह घायल शिव कुमार को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर पर डंडे से कई वार किए गए थे।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
पानीपत के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की पूजा विहार कॉलोनी में मंगलवार रात एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। यहां सिर में डंडा मारकर शिवकुमार उम्र 32 साल की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक युवक के पड़ोसी साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शिवकुमार अपने दो बच्चों के साथ घर में रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी मुम्बई में नौकरी करती है। रात के समय एक युवक घर में घुस आया और शिव कुमार के साथ मारपीट करने लगा। घटना के दौरान मौजूद बच्चों ने तुरंत पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने बुधवार सुबह घायल शिव कुमार को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां किरण बाला ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला साहिल ने करीब 20 दिन पहले शिव कुमार से झगड़ा किया था। पुलिस ने साहिल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।