फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yoga day, International yoga day, celebrations, Panipat

मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Tue, 21 Jun 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Tue, 21 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Yoga day, International yoga day, celebrations, Panipat
योग - फोटो : ब्यूरो
समालखा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई अनाज मंडी समालखा में भी सैंकड़ों लोगों ने योग किया। इस दौरान विधायक रविंद्र मच्छरौली ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  
विज्ञापन

विधायक रविंद्र मच्छरौली ने कहा कि योग हमारी समृद्ध विरासत है। हमें इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।

पतंजलि योगपीठ समिति एवं भारत स्वाभिमान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रभारी रणधीर सिंह जागलान के नेतृत्व में लोगों को योग करवाया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर एसडीएम गौरव कुमार, तहसीलदार मनोज अहलावत, एसएमओ जितेंद्र त्यागी, भाजपा शहरी मंडल अध्यक्ष जगदीश रमन, नपा चेयरमैन अशोक कुच्छल, निगरानी कमेटी चेयरमैन विनोद छौक्कर, नपा वाइस चेयरमैन प्रवीण बैनीवाल, केहर सिंह बैनीवाल, प्रवीन बॉबी, जयपाल कुहाड़, विक्रम रमन, राधेश्याम जिंदल, रमेश छाबड़ा, सुभाष गुप्ता, आचार्य ओमस्वरूप, व मास्टर दलीप मौजूद रहे।  
विज्ञापन


योग से पूर्व भजन व गाय का महत्व बताया
योग कार्यक्रम शुरू होने से पहले डॉ. सुरेंद्र आर्य ने भजन और गाय का महत्व बताया। योग करने वालों को एकता के सूत्र में बांधने को एक जैसी टी-शर्ट दी गई।

एलएनटी कॉलेज में लगाया शिविर
एलएनटी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में भी योग शिविर लगाया गया। इस अवसर पर सचिव मीनाक्षी गुप्ता, प्राचार्य डॉ. आरडी भारती, मैनेजर राकेश धीमान, लोकेश शर्मा, जसबीर सिंह, सतनारायण,राकेश जांगड़ा, राजेश भारद्वाज, राजेश मलिक, मीनू शर्मा, विनिता रानी व सुनीता सरोहा सहित छात्र-छात्राआें ने उत्साहपूर्वक योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत। पानीपत में दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में करीब साढ़े तीन हजार बच्चों, महिला एवं पुरुषों ने योग किया। इसके अलावा समालखा उपमंडल में भी योग दिवस मनाया गया। शिवाजी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में परिवहन एवं आवास मंत्री  कृष्णलाल पंवार मुख्यातिथि रहे। प्रात: सात बजे हल्की एक्सरसाइज के साथ योग शुरू हुआ। पतंजलि योग पीठ एवं जिला आयुष विभाग के शिक्षकों ने योग कराया। इससे पहले 20 मिनट तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव दिखाया गया।


राजकीय कालेज में किया योग
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में योग शिविर लगाकर बच्चों को योग के फायदे बताए। प्राचार्या सविता बवेजा की अध्यक्षता में मंगलवार को योग शिविर लगाया गया। मंच से डॉ. नरेश कुमार व डॉ. सुनील दत्त सहायक प्रोफेसर ने सभी को योग करवाया। उन्होेंने बताया कि योग करने से पहले दस मिनट तक अपने शरीर को वार्म-अप कर लेना चाहिए। अगर बिना वार्मअप किए योग किया गया तो कई बार गर्दन व घुटने में दर्द शुरू होने का खतरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed