{"_id":"61ba494445b0fe712443df8f","slug":"yatin-selected-for-state-level-speech-competition-panipat-news-knl92884347","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तर की भाषण प्रतियोगिता के लिए यतिन चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तर की भाषण प्रतियोगिता के लिए यतिन चयनित
विज्ञापन
पानीपत। देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण पर बुुधवार को देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र ने जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें पानीपत, इसराना, बापौली, समालखा और मतलौडा खंड में आयोजित प्रतियोगिताओं के तीन-तीन विजेताओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में पानीपत के यतिन प्रथम स्थान पर रहे। उनका चयन अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
राजकीय महिला महाविद्यालय से काजल द्वितीय और रजत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: पांच हजार, दो हजार और एक हजार रुपये की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता प्रशासन, युवा मंडल एवं महिला मंडल के सहयोग से आयोजित की गई। इसमें आर्य महाविद्यालय की डॉ. सरोज बाला, सुधीर पुजारा, विवेक गुप्ता ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की।
नेहरू युवा केंद्र की अकाउंट लेखा एवं कार्यक्रम सहायक कनिका ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत यह प्रतियोगिता हुई। इसमें स्नेहलत्ता एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गौरव शर्मा से सहयोग मिला।