फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yashvi Saini became the winner among girls and Yuvraj among boys.

Panipat News: लड़कियों में यशवी सैनी और लड़कों में युवराज बने विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Yashvi Saini became the winner among girls and Yuvraj among boys.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। रोटरी पानीपत मिड टाउन की ओर से रोटरी स्पोर्ट्स हॉल मॉडल टाउन में सोमवार को बैडमिंटन और टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 से 70 वर्ष तक के करीब चार सौ खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान अंडर-13 वर्ग की लड़कियों की स्पर्धा में यशवी सैनी और लड़कों में युवराज विजेता रहे। पुरस्कार वितरण समारोह में शहरी विधायक प्रमोद विज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रमोद विज ने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने से खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आता है।
रोटरी मिडटाउन के स्पोर्ट्स चेयरमैन संजय कटारिया ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ पांच अप्रैल को किया गया। इसका समापन सात अप्रैल रविवार को किया गया। इस बार प्रतियोगिताओं में करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। दोनों स्पर्धाओं में 11 से 70 वर्ष के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। तलवार इलेक्ट्रिानिक्स के संचालक मुकेश तलवार ने खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया। इस मौके पर राहुल विज, आसीमा वीज, रोटरी क्लब सचिव राजेश नंदा, सुरेंद्र शर्मा, सतीश महाजन, अनिल खुराना, ओमप्रकाश रानोलिया, मनहोर सेतिया, विनोद रहेजा, नीरज पाहवा, नीरज सायल, दीपक बजाज, भूपिंदर नांदल, नीरज अग्रवाल, सहदेव विज, विपिन शर्मा, सतीश मुटनेजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
अंडर-11 लड़कियों में नमन गोयल विजेता और आर्य वीर उप विजेता रहे। अंडर-13 लड़कियों में यशवी सैनी व आराध्या और लड़कों में युवराज व ट्रीजल विजेता और उप विजेता रहे। डबल मुकाबले में रोहन और करण प्रथम और पृथ्वी और अभय द्वितीय रहे। अंडर-15 लड़कों में निकुंज प्रथम और मानव द्वितीय रहे। अंडर-15 लड़कियों यशवी और अभिसारी क्रमश: प्रथम व द्वितीय रही। लड़कियों के डबल मुकाबले में यशवी और अभिसारी विजेता और नदाब और आसमी द्वितीय रही। लड़कियों के अंडर-17 यशवी प्रथम और आशावी द्वितीय रही।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

शिवबाबू त्रिपाठी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed