फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna water level came below the danger mark, everyone's concern increased as erosion increased

Panipat News: खतरे के निशान से नीचे आया यमुना का जलस्तर, कटाव बढ़ने पर सबकी चिंता बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 03:18 AM IST
विज्ञापन
Yamuna water level came below the danger mark, everyone's concern increased as erosion increased
सनौली। तीन-चार दिन से खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी का जलस्तर अब कम होने लगा है। बुधवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे हा गया। जिससे आस-पास के ग्रामीणों के साथ सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि, कम होते जलस्तर के बावजूद भी भूमि का कटाव जारी है। जिससे किसानों को फसलों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। वहीं, दो गांव खोजकीपुर और नवादा -आर में तेज से कटाव होने से ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन

बुधवार को यमुना का नदी का जलस्तर घटकर 229.50 मीटर पर आ गया है। मंगलवार को यह 230 से ऊपर चल रहा था। जलस्तर कम होने के बाद भी यमुना नदी में पानी की तेज रफ्तार के कारण भूमि का कटाव हो रहा है। जैसे-जैसे जलस्तर घट रहा है भूमि कटाव में तेजी आई है। कटाव से खोजकीपुर और नवादा गांव सबसे अधिक प्रभावित हैं। जहां पर कटाव को रोकने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन, तटबंध के अंदर पानी आने के कारण कटाव वाले स्थान पर पहुंचने के लिए भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, टीम द्वारा मिट्टी के कट्टे डालकर कटाव रोकने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

खोजकीपुर के किसानों पहल सिंह, सतबीर, भीम सिंह व राजेश ने बताया कि हमारे गांव में सिंचाई विभाग द्वारा तटबंध पर लगाई गई। पत्थरों की दो ठोकरों के बीच में ही यमुना के पानी ने कटाव किया है। किसानों का आरोप है कि पत्थरों की ठोकरों की लंबाई व ऊंचाई को कम कर दिया है। जिसके चलते वहां पर पानी ने कटाव कर दिया। इस बारे में जेई हरीश का कहना है कि कटाव को रोकने के लिए मिट्टी के कट्टे व पेडों की टहनियां डलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
मतलौडा में 12 एमएम बारिश
पानीपत।
जिले में बुधवार को कहीं बारिश तो कहीं हल्की बूंदाबांदी रही। ऐसे में पूरा दिन गर्मी और उमस बनी रही। मतलौडा में 12 एमएम बारिश दर्ज की। मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटे हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed