फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna's water level reached beyond the warning point

चेतावनी बिंदु के पार पहुंचा यमुना का जलस्तर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Yamuna's water level reached beyond the warning point
सनौली। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज से 2.81 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद मंगलवार को सनौली क्षेत्र में नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार पहुंच गया। यमुना नदी से सटे गांवों में यमुना बांध के अंदर हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई। किसानों की परेशानी बढ़ गई। खतरे का निशान महज 40 सेमी. दूर होने से क्षेत्र में हाईअलर्ट के कारण निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे कैराना यमुना पुल पर समुद्र तल से बहाव 230.15 मीटर रिकॉर्ड किया गया था। यहां से चेतावनी बिंदु 231.20 मीटर को पार कर जलस्तर खतरे के निशान 231.50 मीटर की ओर बढ़ रहा है। यमुना नदी में छोड़ा गया ज्यादातर पानी मंगलवार को सनौली क्षेत्र तक पहुंच गया, जिसके बाद एकाएक एक मीटर जलस्तर की वृद्धि हो गई। यमुना उफान पर आ गई है। मंगलवार की शाम चार बजे यमुना ब्रिज पर जलस्तर 231. 20 मीटर रिकॉर्ड किया गया। यहां से खतरे का निशान महज 30 सेंटीमीटर दूर रह गया है।
विज्ञापन

नदी में बहाव बढ़ने से पानी पुल के निकट स्थित मंदिर में पानी घुस गया है। इसके अलावा गांव राणा माजरा, पत्थरगढ़, नवादा, तामसाबाद, सनौली, रामड़ा-आर, रिशपूर, नन्हेड़ा, जलमाना, मिर्जापुर, गोयला, खोजकीपुर आदि गांवों के यमुना नदी से सटे करीब 10 हजार एकड़ खेतों का धान, मिर्च, गोभी, ईख आदि की फसलें जलमग्न हो गई हैं। प्रशासन की ओर से बाढ़ चौकियों को हाई अलर्ट पर किया गया है। खादर क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ाई गई है। प्रशासन ने पटवारी, ग्राम सचिव, चौकीदार आदि को गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के भी निर्देश दे दिए हैं। ड्रेनेज विभाग यमुना पुल के जेई आशु कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह आठ बजे यमुना नदी में 75437 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जिसके बाद शाम चार बजे तक पानी की मात्रा स्थिर है। इससे यमुना नदी के जलस्तर में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कैलाश चंद्र, पटवारी सुरेंद्र एवं सिंचाई विभाग के राजकुमार टीम के साथ दौरा किया। बाढ़ प्रबंधों का जायजा लिया। किसान राजेश, नरेश, कृष्ण, सुनील, सोमपाल, बलवान, संदीप, मनोहर ने बताया कि खड़ी घीया, पेठा, मिर्च आदि सब्जियों में पानी भर गया है। सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी और जेई राजेश दुग्गल ने बताया कि बाढ़ से निपटने का पूरा इंतजाम किए जा रहे हैं। कटाव पर मिट्टी के कट्टे लगाए जा रहे हैं। हर गांव में ठीकरी पहरे लगवाए गए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed