फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna is in spate again, villagers are terrified

Panipat News: यमुना फिर उफान पर, ग्रामीणों में दहशत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Yamuna is in spate again, villagers are terrified
यमुना में कटाव रखे मिट्टी के कट्टे। संवाद
- खतरे के निशान के करीब पहुंचा पानी, सिंचाई विभाग सतर्क
विज्ञापन


229.80 मीटर पर था मंगलवार को जलस्तर

संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली (पानीपत)। हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ने के बाद बुधवार शाम को यमुना का जलस्तर बढ़ गया। यहां अब 230.00 मीटर पर पानी बह रहा है। जबकि मंगलवार को 229. 80 मीटर पर था। चेतावनी का निशान 231.00 मीटर पर है। जलस्तर लगातार बढ़ने से नवादा-आर समेत आसपास के कई गांवों के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों के किनारे जमीन में लगातार कटाव हो रहा है। वहीं सिंचाई विभाग सतर्क हो गया है और तेजी से मिट्टी के कट्टे भरकर रखने शुरू कर दिए हैं।
हथिनीकुंड बैराज से मंगलवार को छोड़ा गया पानी बुधवार दोपहर पानीपत में प्रवेश कर गया। जलस्तर बढ़ते ही अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट जिला प्रशासन और दिल्ली में बैठे अधिकारियों को दी। यहां तीन दिन में करीब 15 एकड़ में फसल बह चुकी हैं। ग्रामीणों को यमुना में पानी के साथ जमीन में कटाव बढ़ने की चिंता सता रही है। ग्रामीण रामसिंह और हरकेश ने बताया कि सिंचाई विभाग ने समय पर पत्थर की मजबूत ठोकर नहीं लगाई। जब पानी बढ़ने पर अधिकारी और ठेकेदार सक्रिय हुए तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नवादा-आर गांव के पास एक ठोकर धंस चुकी है। ऐसे में पानी का बहाव खेतों की तरफ हो गया है। तीन दिन पहले जलस्तर बढ़ने पर करीब 10 एकड़ में खड़े पोपूलर बह गए थे। दो दिन पहले जलस्तर कम होने पर कटाव और बढ़ गया था। अब फिर यमुना में पानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

आज बारिश के आसार
बुधवार को मौसम दिनभर साफ रहा। अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहा। वीरवार को बारिश के आसार हैं। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि इस बार मौसम लगातार परिवर्तनशील है। वीरवार को बारिश होने की संभावना है। यह पूरे सप्ताह हल्की से मध्यम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
यमुना में सभी ठोकर मजबूती के साथ लगाई हैं। बुधवार को यमुना का जलस्तर बढ़ा है। किनारों पर मिट्टी के कट्टे लगाने का काम चल रहा है।
- सुरेश कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग

यमुना में कटाव रखे मिट्टी के कट्टे। संवाद

यमुना में कटाव रखे मिट्टी के कट्टे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed