फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Yamuna in spate, alert across the trail

यमुना उफान पर, चेतावनी का निशान पार

Tue, 29 Jul 2014 11:48 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत
अमर उजाला/ब्यूरो, पानीपत Updated Tue, 29 Jul 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
सनौली। पहाड़ाें पर हो रही बरसात के कारण ताजे वाला हेड से यमुना नदी में पानी छोड़ने से यमुना नदी का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन


नदी में गत दिवस ताजे वाले हेड से छोड़ा गया एक लाख 42 हजार क्यूसेक पानी यमुना में पहुंच गया है जो धीरे-धीरे बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के कारण तटबंध के अंदर हजाराें एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही पानी नहीं उतरा तो फसलाें में नुकसान होना तय है।

नदी में पानी चेतावनी के स्तर 230.00 क्यूसेक मीटर को पारकर 230.40 क्यूसेक मीटर पर बह रहा है और धीरे-धीरे बढ़ता जल स्तर खतरे के निशान 230.85 क्यूसेक मीटर की ओर बढ़ रहा है। नदी में बढ़ते पानी जहां किसानों और नदी से सटे ग्रामीणों की सांस फूलने लगी है।
विज्ञापन


वहीं, विभाग द्वारा नदी में बाढ़ बचाव के लिए लगाए जाने वाले पत्थरों की ठोकरें भी अभी नहीं लगाई है। पत्थर नदी के किनारे पर रखे हैं। नदी में बढ़ते जल स्तर से नदी के अंदर खड़ी करीब 10 हजार एकड़ सब्जियां घीया, पेठा, तोरी और टमाटर खराब हो गई और अन्य फसलें बर्बादी के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्यादातर बाढ़ के पानी में बह गई है। वहीं करीब दस हजार एकड़ फसलें ज्वार, ईख, ढैंचा फसलें पानी में डूब गई हैं। फसलें डूबने से किसान चिंतित है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से अब तक नदी में पानी आने के लिए आसपास के गांव में ठीकरी पहरा लगा दिया है।

केंद्रीय जल आयोग की टीम जल स्तर पर निगाहें लगाए हैं। यमुना नदी पुल पर बने केंद्रीय जल आयोग की टीम पल-पल की खबर दिल्ली कार्यालय भेज रहे है। यमुना नदी का जलस्तर रविवार को बढ़ना शुरू हो गया था। जो मंगलवार शाम तक बढ़ता रहा है।

नदी में पानी चेतावनी के स्तर 230 ़00 क्यूसेक मीटर को पार कर 230.40 क्यूसेक मीटर पर बह रहा है और धीरे-धीरे बढ़ता जल स्तर खतरे के निशान 230.85 की ओर बढ़ रहा है। ताजे वाला हेड से यमुना नदी में एक लाख क्यूसेक मीटर पानी छोड़ा था।

पहले नदी में 1 लाख 42 हजार क्यूसेक मीटर चल रहा था । छोड़ा हुआ पानी अब यमुना पुल तक पहुंच चुका है। इस बारे में नायाब तहसीलदार बापौली राजेंद्र शर्मा का कहना है कि उन्हाेंने नदी में आए बाढ़ के पानी का निरीक्षण किया है अभी तक नदी का पानी नियंत्रण में है।  


केंद्रीय जल आयोग के जेई ईश्वर सिंह शर्मा ने बताया कि अभी रात को पानी कम होने की संभावना है, अभी तक खतरे की कोई बात नहीं है।

बाक्स
यमुना नदी में आए उफान के कारण नदी से सटे राणा माजरा, पत्थरगढ़, नवादा आर, नवादा पार, गढ़ी बेसक, जलालपुर, तामशाबाद, सनौली खुर्द, रामड़ा आर, नन्हेड़ा, रिशपुर, अधमी, जलमाणा, गोयला खुर्द, मिर्जापुर, गोयला कलां, खोजकीपुर दर्जनों गांव की हजारों एकड़  ईख, ज्वार, ढांचा, घीया और पेठा फसलें पानी में डूब गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed