फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   RWA demands probe into water and sewer tenders; alleges irregularities.

Panipat News: आरडब्ल्यूए ने की पानी-सीवर के टेंडरों की जांच की मांग अनियमितता के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
RWA demands probe into water and sewer tenders; alleges irregularities.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। हरियाणा स्टेट हुडा सेक्टर्स कॉन्फेडरेशन के बैनर तले मंगलवार को सेक्टर-7 में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और सेक्टरवासियों की बैठक हुई। इसमें सेक्टरों में पानी और सीवर व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर रोष जताया गया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने पानी-सीवर के नाम पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए पिछले 10 वर्षों में जारी सभी टेंडरों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए प्रधान मास्टर रणधीर सिंह और उपप्रधान रामपत नैन ने आरोप लगाया कि सेक्टरवासी समय पर टैक्स और शुल्क जमा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अपेक्षित सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन

हुडा सेक्टर्स के जिला संयोजक बलजीत सिंह ने कहा कि सेक्टरों में सीवर जाम की समस्या बनी हुई है और कई जगह सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बहता है। बलजीत सिंह ने बताया कि समस्याओं के समाधान और मांगों को लेकर 23 अक्तूबर को सेक्टर-18 स्थित एचएसवीपी कार्यालय में पानीपत के सभी सेक्टरों की महापंचायत बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में दिनेश, सुभाष, जयपाल सिंह, हवा सिंह, संतलाल नंबरदार, कलीराम और राजेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed