फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Shrimadbhagvadgita saar katha started with Kalash Yatra in Chulkana Dham

Panipat News: इंदिरा एकादशी पर चुलकाना धाम में उमड़े बाबा के भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Shrimadbhagvadgita saar katha started with Kalash Yatra in Chulkana Dham
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। चुलकाना धाम स्थित प्राचीन श्री श्याम बाबा मंदिर में इंदिरा एकादशी पर मंगलवार को बाबा के भक्त उमड़ पड़े। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो रात तक जारी रहा। दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन के लिए पहुंचे। दिनभर मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में जय श्री श्याम और श्याम बाबा की जय के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर सेवक रोशन लाल ने बताया कि चुलकाना धाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु नियमित रूप से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इंदिरा एकादशी पर श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी अधिक रही। सुबह से लेकर दिनभर भक्तों के पहुंचने का क्रम जारी रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि श्रद्धालु बाबा श्याम के दरबार में अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और श्रद्धा एवं विश्वास के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। एकादशी के अवसर पर पूरा चुलकाना धाम श्याम भक्ति में रंगा नजर आया और मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed