{"_id":"65ea29d6cf344373b40acc34","slug":"yamuna-bridge-will-reduce-distance-and-increase-trade-panipat-news-c-244-1-pnp1001-114882-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: यमुना पुल से घटेगी दूरी बढ़ेगा व्यापार, एलिवेटेड हाईवे से शहर में 15 साल बाद प्रवेश का खुला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: यमुना पुल से घटेगी दूरी बढ़ेगा व्यापार, एलिवेटेड हाईवे से शहर में 15 साल बाद प्रवेश का खुला रास्ता
विज्ञापन
पानीपत। जिले के लिए वीरवार को दिन बेहद खास रहा। एक ही दिन में 115.58 करोड़ की 24 परियोजनाओं की सौगात दी गई। जिनमें 17 परियोजनाओं का उद्घाटन और सात की आधारशिला रखी गई। इनमें यमुना पर खोजकीपुर खुर्द गांव में हरियाणा और यूपी को जोड़ने वाला यमुना पुल, एलिवेटेड हाईवे पर कॉरिडोर कट और जिला नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक रहा। यमुना पुल से जहां दोनों प्रदेशों की दूरी घटेगी और व्यापार बढ़ेगा। वहीं एलिवेटेड हाईवे से शहर को 15 साल बाद रास्ता मिला है। शहरवासी खादी आश्रम के सामने एलिवेटेड हाईवे का प्रयोग कर सकेंगे। साथ ही जिला नागरिक अस्पताल में ब्लड बैंक शुरू होने के बाद लोगों को प्राइवेट ब्लड बैंक के सहारे नहीं रहना पड़ेगा।
जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला सचिवालय के द्वितीय तल स्थित हाल में किया गया। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, शहरी विधायक प्रमोद विज, भाजपा नेता हरपाल ढांडा शामिल हुए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल उद्घाटन व शिलान्यास किए। इसके बाद प्रतिकात्मक रूप से जिला में उद्घाटन व शिलान्यास किए गए। राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास का नया अध्याय लिखा है। पानीपत को करोड़ों रुपये की सौगात दी हैं। इनमें कई परियोजनाओं से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
यमुना नदी पर 87 करोड़ की लागत से तैयार पुल से भविष्य के नए द्वार खुलेंगे। उत्तर प्रदेश व हरियाणा के लोगों के साथ उद्यमियों व व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेर कलां गांव में बिजली निगम सब स्टेशन से कई गांवों को फायदा मिलेगा। शहरी विधायक प्रमोद विज ने कहा कि मुख्यमंत्री पानीपत को जल्द इंडोर स्टेडियम व सभागार की सौगात देंगे। इसकी मात्र औपचारिकता बाकी है। हरपाल ढांडा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग को साथ लेकर काम कर रही है। हर रोज विकास के नए अध्याय लिखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
नौ वर्षों के विकास की दिखाई फिल्म
उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि विकास कार्यों को जल्द पूरा कराया जाएगा। संबंधित विभाग के अधिकारी कार्यों को लेकर सजग हैं। वे व्यक्तिगत रूचि लेकर इन कामों को समय पर पूरा कराएंगे। यहां पिछले नौ वर्षों की विकासात्मक फिल्म भी दिखाई गई। एडीसी पंकज यादव ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर यूएचबीवीएन के निदेशक ऑप्रेशन अश्वनी रहेजा, निदेशक प्रोजेक्ट एसके चावला, एमडी शुगर मिल जगदीप सिंह, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोशवाल, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, सीएमओ डॉ. जयंत आहुजा मौजूद रहे।
बॉक्स
इन सात परियोजनाओं का किया शिलान्यास
-अत्तौलापुर से छाजपुर खुर्द तक 165.69 लाख में बनने वाली सड़क की आधारशिला रखी।
-259.21 लाख की लागत से बनने वाले बीडपीओ कार्यालय मतलौडा की आधारशिला रखी।
-अत्तोलापुर से जलालपुर तक नई सड़क की आधारशिला रखी। जिस पर 115.74 लाख की लागत आएगी।
-गन्नौर-शाहपुर सड़क के नवीनीकरण की आधारशिला रखी गई। जिसकी लागत 566.18 लाख रुपये है।
-भैंसवाल अप्रोच सड़क पर कंक्रीट ब्लॉक के काम की आधारशिला रखी। जिसकी लागत 388.16 लाख है।
-रजापुर से ददलाना सड़क के नवीनीकरण पर 102.00 लाख रुपये खर्च आएंगे।
-शिमला-मौलाना से चंदौली गांव तक सड़क के नवीनीकरण की आधारशिला रखी। इसकी लागत 190.83 लाख रुपये है।
इन 17 परियोजनाओं का किया उद्घाटन
-हथवाला यमुना पुल व समालखा से आट्टा सड़क का उद्घाटन किया। जिसकी अनुमानित लागत 8708.00 लाख रुपये है।
-रैरकलां में 33 केवी सब स्टेशन का उद्घाटन किया। जिसकी अनुमानित लागत 366.00 लाख है।
-बापौली में तालाब के नवीनीकरण का उद्घाटन किया गया। जिसकी अनुमानित लागत 31.65 लाख है।
-शिमला गुजरान में तालाब पर 86.91 लाख की लागत आई है।
-गोयला कलां में मंदिर वाला तालाब है। जिसकी लागत 46.20 लाख रुपये आई है।
-गोयला कलां में सुधा वाला तालाब 34.90 लाख में बना है।
-मतनौली में 43.09 लाख से तालाब बना है।
-मतलौडा में 146.65 लाख की लागत से तालाब बना है।
-बाबरपुर में 17.42 लाख रुपये की लागत से तालाब बना है।
-राजाखेड़ी गांव में 31.02 लाख की लागत से तालाब बना है।
-सिवाह में बिरफला तालाब बनाया है। इसकी लागत 104.83 लाख रुपये है।
-सिवाह में पंडित वाला तालाब 32.77 लाख में बना है।
-सिवाह में पावर हाउस वाला तालाब 18.55 लाख में बनकर तैयार हुआ है।
-शिमला-मौलाना गांव में 30.44 लाख की लागत से तालाब बना है।
-चुलकाना गांव में 56.57 लाख की लागत से तालाब बना है।
-पसीना खुर्द में तालाब पर 16.06 लाख की लागत आई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --